{"_id":"570cdf124f1c1bcf724a6abc","slug":"shahi-imam-jama-masjid-maulana-habib-ur-rehman-marriage-rule-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम के नाम पर दूसरी शादी करने वालों को जेल भेजेंगे: शाही इमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम के नाम पर दूसरी शादी करने वालों को जेल भेजेंगे: शाही इमाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
'जबरन विवाह' रोकने की ट्रेनिंग
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने एलान किया कि जो लोग इस्लाम के नाम पर दूसरी शादी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शाही इमाम ने कहा कि ये ठीक है कि इस्लाम धर्म में अपने मानने वालों को चार निकाह करने की इजाजत दी है लेकिन उन लोगों के लिए ऐसी कोई संभावना नहीं जो सिर्फ दौलत के बल पर मुसलमान बनने का ढोंग करते हैं।
शाही इमाम ने कहा कि पंजाब भर से ये शिकायतें मिल रही हैं कि आए दिन कोई न कोई व्यक्ति कागजों में अपना धर्म इस्लाम बताकर न सिर्फ दूसरी शादियां कर रहे हैं बल्कि उनके इस नापाक काम से कई परिवारों की जिंदगियां खराब हो रही हैं। शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम के नाम पर कानून से बचाने के लिए झूठे प्रमाण पत्र देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए जाएंगे।
शाही इमाम ने बताया कि इस विषय पर वह एक पत्र ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भी लिख चुके हैं। इस संदर्भ में जामा मस्जिद की ओर से मुस्लिम विद्वानों पर आधारित एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो ऐसी शिकायतों पर जांच करके आरोपियों के खिलाफ अदालतों और प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाएगी। इस मौके पर नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी, मौलाना अतीक उर रहमान फैजाबादी, कारी मुहम्मद मोहतरम, मुफ्ती जमालुद्दीन, मौलाना महबूब सीतामड़ी, शाह नवाज अहमद और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।