{"_id":"6abc2b335d91d93e1c058e69","slug":"shaheen-who-supplied-the-country-made-pistol-to-arman-and-the-accused-murderer-have-been-remanded-to-four-days-of-police-custody-a-search-is-underway-for-their-friend-sahil-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1136687-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन और हत्यारोपी चार दिन के रिमांड पर,दोस्त साहिल की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन और हत्यारोपी चार दिन के रिमांड पर,दोस्त साहिल की तलाश
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी मोहम्मद शाहीन को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को उसे चंडीगढ़ लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी बेटे अरमान ने पूछताछ में खुलासा किया था कि हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा उसने हरिद्वार से हासिल किया था और अपने दोस्त साहिल के माध्यम से शाहीन के संपर्क में आया था,जोकि विदेश में रहता है। लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि साहिल विदेश में नहीं बल्कि गुरुग्राम में है। मामले में पुलिस अब साहिल की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, साहिल ही अरमान और शाहीन के बीच संपर्क कराने वाला व्यक्ति था। उसकी तलाश में पुलिस टीम गुरुग्राम भी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस को उसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी मिली है। अब पुलिस की जांच हत्या की कथित साजिश, हथियार की सप्लाई चेन और अरमान, साहिल व शाहीन के बीच संपर्क की कड़ियों पर केंद्रित है। साहिल की गिरफ्तारी के बाद मामले में और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद हत्यारोपी अरमान और शाहीन को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने, हथियार की खरीद-फरोख्त, घटना से पहले दोनों के बीच संपर्क और हत्या की कथित साजिश से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए रिमांड मांगा। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले में साहिल की गिरफ्तारी भी बाकी है। उसके पकड़े जाने के बाद हत्या से पहले आरोपियों के बीच हुई बातचीत और उनकी भूमिका के संबंध में अहम जानकारी सामने आ सकती है।