{"_id":"68b2d9c16e6b23643ce3a16fd695a915","slug":"shadow-of-incidents-on-the-joys-of-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की खुशियों पर हादसों का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की खुशियों पर हादसों का साया
अमर उजाला मोहाली
Updated Tue, 05 Nov 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात जहां सारा शहर खुशियां मना रहा था। वहीं, कुछ घरों में लापरवाही के चलते दिवाली की खुशियों पर हादसों का साया पड़ गया। पटाखों से झुलसने के कारण कई लोग सिविल व निजी अस्पताल पहुंचे।
सिविल अस्पताल में इस बार दिवाली की रात सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। दिवाली का रात यहां 14 लोग पटाखों से झुलसने के बाद पहुंचाए गए। इनमें सभी दस से बीस साल के बीच के थे। इनमें से पांच मरीजों की आंखें चोटिल हुई थीं। बाकियों को पटाखों के जख्म लगे थे।
पर राहत की बात यह थी कि किसी को भी ज्यादा जख्म नहीं आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रात को ही छुट्टी दे दी गई। एक और राहत की बात यह थी कि इस बार दिवाली की रात जख्मी हुए मरीजों की संख्या पिछले साल की तुलना में कम थी। पिछले साल दिवाली की रात जख्मी हुए 19 लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
रात तक एक्टिव रही फायर ब्रिगेड
दिवाली की रात सात जगह आग लगी, हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सबसे पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज आठ में खाली प्लॉट की घासफूस को शाम 5.50 बजे आग लगी, जिसे फायर ब्रिगेड ने काबू किया। इसके बाद खरड़-लांडरां रोेड स्थित शिवालिक विहार के घर के पूजा वाले कमरे में आग से पंखा, टेबल आदि जल गया। खरड़ में कपूर चौक के पास एक घर में आग लगी। सनी एंक्लेव के सामने भी मामूली आग लगी।
फेज 11 के एलआईजी 1425/3 में आग से मामूली नुकसान हुआ। आखिर में रात 1.40 बजे बजे बस्सी थिएटर के सामने आग लगने से एक बाइक जल गई, पास खड़ा ऑटो बच गया।