फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shadow of gangsters is looming over film industry of Punjab

Punjab: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर गैंगस्टरों का साया, गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा निवास पर गोलीबारी से बढ़ी दहशत

Wed, 29 Nov 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 11:16 AM IST
सार

इसी साल गायक नवजोत सिंह का गोलियों से छलनी शव डेराबस्सी में मिला था। अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल को भी पहले दिलप्रीत सिंह ने वीडियो कॉल के जरिये रंगदारी मांगी थी। गायक राय जुझार ने कहा कि उन्हें फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी मिली है। पंजाब के मशहूर गीतकार और सिंगर जानी ने पंजाब पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Shadow of gangsters is looming over film industry of Punjab
Lawrence Bishnoi - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री पर गैंगस्टरों का साया मंडरा रहा है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद काबू किया तो पता चला कि उनका निशाना पंजाब के गायक एली मांगट हैं। पिछले दिनों बब्बू मान के जालंधर कार्यक्रम में गैंगस्टरों की ओर से गोलियां चलाने की धमकी के बाद अब गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा में निवास पर गोलीबारी से पंजाब का मनोरंजन उद्योग दहशत में है।

विज्ञापन


कलाकारों का कहना है कि पुलिस ठोस कदम नहीं उठाती है। हमें तो अब कहीं भी अपना ठिकाना सुरक्षित नहीं लग रहा है। पिछले साल सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कर दी थी। इसके बाद से पंजाब के गायकों में खासी दहशत फैली थी।
विज्ञापन


अब लॉरेंस गुट द्वारा कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल की कोठी पर फायरिंग से गायकों की चिंता अधिक बढ़ गई है, क्योंकि पंजाब के बाद उनका दूसरा ठिकाना कनाडा ही है। पिछले साल नवजोत सिंगर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में हैवानियत: घरेलू काम के लिए नाबालिग को रखा घर... फिर ढाए ऐसे ऐसे जुल्म, जानकर कांप जाएगी रुह

गायक मनकीरत औलख भी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। दविंदर बंबीहा गिरोह से धमकियां मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा सख्त कर रखी है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कई पंजाबी गायकों को गिरोह के सदस्यों की ओर से धमकी दी जा रही है और उन पर हमला किया जा रहा है। इसके पीछे जहां लॉरेंस व बंबीहा गुट की जानी दुश्मनी है, वहीं जबरन वसूली भी इसकी एक वजह है। 

2018 में अज्ञात लोगों ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा को मोहाली में गोली मार दी थी। गिरोह के सदस्य दिलप्रीत सिंह, जो हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित है, ने अपने फेसबुक पेज पर दावा किया कि उसने वर्मा को गोली मारी है।

गायक नवजोत सिंह की हुई थी हत्या
इसी साल गायक नवजोत सिंह का गोलियों से छलनी शव डेराबस्सी में मिला था। अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल को भी पहले दिलप्रीत सिंह ने वीडियो कॉल के जरिये रंगदारी मांगी थी। पंजाबी गायक राय जुझार ने कहा कि उन्हें फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी मिली है। पंजाब के मशहूर गीतकार और सिंगर जानी ने पंजाब पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, मशहूर गीतकार जानी के मुताबिक उनकी जान को खतरा है। गायक का कहना है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस सिलसिले में सिंगर ने राज्य के सीएम भगवंत मान और पंजाब पुलिस को चिट्ठी लिख अपनी सुरक्षा की मांग की है। जानी ने यह भी बताया कि धमकी के चलते उन्होंने अपने परिवार को पहले ही विदेश शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि ''मुझे और मेरे मैनेजर'' की जान को खतरा है।


हनी सिंह को वॉइस नोट से दी थी धमकी
मशहूर रैपर और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने वॉइस नोट के जरिये जानमाल की धमकी दी है। हनी सिंह के ऑफिस की तरफ से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इसकी शिकायत की गई है। परमीश वर्मा और गिप्पी ग्रेवाल के मामले खुले में आ गए हैं, लेकिन कई गायकों ने पुलिस को रिपोर्ट ही नहीं दी है। संगीत निदेशक गोल्डी को कुछ दिन पहले ही धमकी दी गई थी। गीतकार बंटी बैंन्स और गायक जेनी जोहल को भी धमकियां मिली हैं। पार्श्व गायिका जेनी जोहल के अनुसार उन्हें परंपरागत पंजाबी पोशाक न पहनने और गायन के समय सिर दुपट्टे से न ढकने के लिए गंभीर नतीजों की धमकी दी गई है।

बब्बू मान को रद्द करना पड़ा था कार्यक्रम
जालंधर में पिछले दिनों सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में बब्बू मान को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। गैंगस्टरों ने धमकी दी थी कि वह कार्यक्रम में गोलियां चलाएंगे। इसके बाद खुफिया एजेंसी ने हाई अलर्ट किया और आयोजकों को बब्बू मान का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। पंजाब के डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला का कहना है कि पुलिस का आपरेशन गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था को बनाकर रखना पुलिस का फर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed