फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC statement on Patiala incident

एसजीपीसी ने की पटियाला घटना की निंदा: कहा- कुछ लोग जानबूझ के पंजाब का माहौल खराब कर रहे, पुलिस ने अपनी भूमिका नहीं निभाई

Fri, 29 Apr 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 06:56 PM IST
सार

एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि कुछ लोग हिंदू-सिख का मुद्दा बनाने में लगे हैं लेकिन गुरु साहिब की ओर से सरब सांझीवालता के उपदेश के मुताबिक सिख धर्म का सत्कार करते हैं।

विज्ञापन
SGPC statement on Patiala incident
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पटियाला में हुई घटना की सख्त शब्दों में निंदा की और इसे पंजाब सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य कारण को आंखों से छिपाकर पुलिस प्रशासन ने बनती भूमिका नहीं निभाई। जिसके चलते सिख संगत में भारी रोष पैदा हुआ।

विज्ञापन

 
एडवोकेट धामी ने कहा कि जब शिवसेना के एक नेता ने सिख विरोधी भड़काऊ बयानबाजी की थी तो पुलिस को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब के माहौल को तनावपूर्ण बनाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें रोकने के लिए संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू-सिख का मुद्दा बनाने में लगे हैं लेकिन गुरु साहिब की ओर से सरब सांझीवालता के उपदेश के मुताबिक सिख धर्म का सत्कार करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर बंटवारा कर हिंदू-सिखों में मतभेद डालना चाहते हैं, सरकार को उन्हें नियंत्रिण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख कभी भी किसी धर्म के खिलाफ नहीं होते, बल्कि जरुरत के मुताबिक हर धर्म की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं लेकिन जब समाज विरोधी जानबूझ कर सिखों के खिलाफ बयानबाजी करेंगे तो माहौल का तल्ख होना यकीनी है। सरकार को चाहिए कि भड़काऊ बयानबाजी करने वाले लोगों को काबू करे, ताकि प्रदेश का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed