{"_id":"728a88cd5094ef60017fd5a0e2316b82","slug":"sgpc-restore-order-of-suspended-panj-pyare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी ने निलंबित पंज प्यारे को बहाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी ने निलंबित पंज प्यारे को बहाल किया
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर
Updated Mon, 26 Oct 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
डेरा मुखी मामले में पांच तख्तों के जत्थेदारों से त्यागपत्र मांगने वाले श्री अकाल तख्त साहिब के पंज प्यारों को निलंबित करने का फैसला वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने पंज प्यारों को उनके पदों पर बहाल कर दिया है। यह जानकारी एसजीपीसी के सचिव दिलजीत सिंह बेदी ने दी। बेदी ने बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने अंतरिंग कमेटी की ओर से मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए पंज प्यारों को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
अब वह पहले की ही तरह अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे। यह आदेश अंतरिंग कमेटी की बैठक से एक दिन पहले जारी किए गए हैं।
पहले सिरसा मामले और फिर पंज प्यारों के मामले को लेकर दुनिया भर में हुए विरोध से अकाली दल को आखिर बैकफुट पर आना ही पड़ा। वहीं पंज प्यारों की बहाली के बाद संभावना बनने लगी है कि अब एसजीपीसी पांच तख्तों के जत्थेदारों के त्यागपत्र भी ले लेगी।
विज्ञापन