फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sgpc new president gobind singh longowal

बडूंगर की छुट्टी हुई, SGPC अध्यक्ष बने गोबिंद सिंह लौंगोवाल, जानिए कौन हैं?

Thu, 30 Nov 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 30 Nov 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
sgpc new president gobind singh longowal
SGPC अध्यक्ष बने गोबिंद सिंह लौंगोवाल
प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है, वहीं गोबिंद सिंह लौंगोवाल को एसजीपीसी का नया अध्यक्ष चुना गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का जनरल इजलास बुधवार को तेजा सिंह समुद्री हॉल में आयोजित किया गया। इसमें प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर को अध्यक्ष पद से हटाते हुए गोबिंद सिंह लौंगोवाल को अध्यक्ष चुना गया है। जैसे ही शिअद ने लौंगोवाल को प्रत्याशी बनाया तभी तय हो गया था कि बडूंगर की छुट्टी पक्की है।
विज्ञापन


लौंगोवाल के नाम का प्रस्ताव बीबी जागीर कौर ने पेश किया और भाई मनजीत सिंह ने समर्थन किया। पंथक फ्रंट की तरफ से हलका डेरा बाबा नानक से अमरीक सिंह शाहपुर का नाम पेश किया गया। तेजा सिंह समुद्री हॉल में 166 सदस्य उपस्थित थे। एसजीपीसी के मौजूदा हाऊस में चुने हुए 170 शिरोमणि कमेटी सदस्यों में से 157 शिरोमणि अकाली दल के मैंबर हैं जिनका चुनाव सितम्बर 2011 में हुआ था। सहजधारी मुद्दों के कारण लगभग 5 साल यह मामला अदालत के विचाराधीन रहा और सितम्बर 2016 में इस सदन को बहाल किया गया था।
विज्ञापन


एमए पंजाबी हैं लौंगोवाल
भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल का जन्म 18 अक्तूबर 1956 को जिला संगरूर के गांव लौंगोवाल में हुआ। उन्होंने एम.ए पंजाबी की हुई है। संत हरचन्द सिंह लौंगोवाल के राजनीतिक वारिस भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल साल 1985 में पहली बार हलका धनौला से शिअद विधायक चुने गए और मार्कफेड पंजाब के चेयरमैन रहे। लोंगोवाल धूरी हलके से पूर्व अकाली विधायक और संगरूर जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं। वे धूरी विधानसभा हलके से 2015 में चुने गए। विधायक अरविंद खन्ना के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed