फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment with teenager smuggled in Hisar she was gave birth to baby befor 20 days

हिसार में तस्करी करके लाई 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, 20 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म

Sun, 11 Nov 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 11 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment with teenager smuggled in Hisar she was gave birth to baby befor 20 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हिसार के नारनौंद के एक गांव में पूर्वोत्तर राज्य से 14 साल की किशोरी को तस्करी करके लाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ उसके खरीदार पति द्वारा दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


उसने 20 दिन पहले जींद के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने पीड़िता को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ 371, 376 डी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गंभीर हालत होने के कारण अभी तक पीड़िता ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रोहा मेडिकल से पुलिस को मिली सूचना      
मामले में मिर्चपुर चौकी प्रभारी एसआई रणवीर सिंह ने बताया कि उनको शुक्रवार देर रात अग्रोहा मेडिकल से सूचना मिली थी। वहां से बताया गया कि इस एरिया के एक गांव से किसी किशोरी को गंभीर हालत में शुक्रवार दोपहर को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था। 

किशोरी की हालत से पता लग रहा था कि उसकी डिलिवरी हुई है। जब इस बारे में अग्रोहा मेडिकल स्टाफ ने किशोरी के साथ आए लोगों से पूछताछ शुरू की तो वह बिना कुछ बताए वहां से फरार हो गए। इसके बाद किशोरी की डिलिवरी की सूचना उन्होंने संबंधित थाने को दे दी।  

मौके पर बेहोश मिली किशोरी

पुलिस जब अग्रोहा मेडिकल से मिले पते पर पहुंची तो उस घर में सिर्फ महिलाएं थीं। जब पुलिस टीम ने किशोरी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो किशोरी घर के अंदर बेहोश मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे रोहतक पीजीआई पहुंचाया। 
     
जींद के निजी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की करीब 20 दिन पहले जींद के एक निजी अस्पताल में गुपचुप डिलिवरी करवाई गई थी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने घर ले आया। 

उम्र कम होने व कमजोरी की वजह से बुधवार को किशोरी की हालत खराब हो गई, जिसके बाद से आरोपी उसे अग्रोहा लेकर गया था। वहां पर मेडिकल स्टाफ को शक हो जाने पर वह गुपचुप पीड़िता को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ तस्करी और रेप का केस दर्ज किया है। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।    

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ तस्करी, रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं है। किशोरी के बयान होने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।       
-उदयभान सिंह, प्रभारी नारनौंद थाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed