फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment allegation on haryana ias sunil gulati

महिला आईएएस से यौन शोषण के आरोपी आईएएस को राहत, महिला आयोग ने कहा...

Fri, 15 Jun 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jun 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment allegation on haryana ias sunil gulati
आईएएस सुनील गुलाटी
हरियाणा की महिला आईएएस के यौन शोषण मामले में आरोप झेल रहे सीनियर आईएएस सुनील गुलाटी के लिए राहत भरी खबर है। महिला आयोग ने अपनी अब तक की जांच में इसे यौन शोषण के बजाए मानसिक उत्पीड़न माना है। आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा है कि इसे फिलहाल यौन शोषण नहीं माना जा सकता। हालांकि, जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


सीनियर आईएएस के कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। लेकिन अभी तक की जांच में यौन शोषण जैसा कुछ प्रतीत नहीं हुआ। आयोग ने पशुपालन विभाग के महानिदेशक को भी समन जारी कर पूछताछ की है। वहीं शिकायतकर्ता महिला आईएएस ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


आईएएस ने कहा है कि अपराधी कभी नहीं कहता कि उसने अपराध किया है, सीनियर आईएएस झूठ बोल रहे हैं। आयोग से उन्होंने सीनियर आईएएस की ओर से मुहैया कराए गए साक्ष्यों की मांग भी की, लेकिन उन्हें आयोग ने देने से मना कर दिया। अगर आयोग में न्याय नही मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगी। सीनियर अधिकारी मानहानि के मुकदमे की धमकी देकर मुझे डरा रहे हैं। वह भी इस मामले में मानहानि का दावा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed