फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sewerage line strand here again

यहां फिर धंसी सीवरेज लाइन, हादसे का खतरा

Wed, 29 Jan 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 29 Jan 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
Sewerage line strand here again
शहर की मेन सीवरेज लाइन एक बार फिर धंसक गई है। सीवरेज लाइन कुंभड़ा चौक से नाइपर जा रही सड़क पर फेज-8 बस स्टैंड जाने वाली सड़क के पास धंसी है।
विज्ञापन


लाइन धंसकने से सड़क किनारे कई फुट गहरा गड्ढा बन गया है। जिससे हर टाइम हादसे का खतरा बना हुआ है। सीवरेज से बदबू उठ रही है, जिससे लोगों को वहां से गुजरने में काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो लाइन की मरम्मत करने में एक महीने का समय लग सकता है, क्योंकि बारिश से जमीन काफी कमजोर पड़ गई है। ऐसे में यदि काम शुरू किया जाता है, तो लाइन के दूसरे हिस्से को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आउट फॉल सीवरेज लाइन काफी पुरानी हो गई है। जिसके कारण लाइन कमजोर पड़ गई है। गत दिनों हुई बारिश का पानी जैसे ही जमीन में रिसकर लाइन तक पहुंचा। इससे लाइन का हिस्सा कमजोर पड़ गया और अचानक लाइन बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही उन्हें लाइन धंसने की सूचना मिली, तुरंत लाइन को दुरुस्त करने के लिए विभाग की टीमें जुट गईं। लोगों की सुरक्षा के लिए धंसे हिस्से में खतरे को दर्शाते हुए ईंट लगा दी है। इसके अलावा विभाग द्वारा हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

नब्बे इंच की है लाइन

विभाग के मुताबिक यह लाइन 90 इंच की है। यह विभाग की सबसे महत्वपूर्ण लाइनों में से एक है। इसमें से कई फेजों एवं सेक्टरों का सीवरेज गुजरता है। जिसके कारण चलतेविभाग की चिंता भी बढ़ी हुई है। फिलहाल विभाग ने लाइन से गुजरने वाले फ्लों को विभिन्न हिस्सों से डायवर्ट कर दिया है।


पैंतीस साल पुरानी है लाइन

विभाग के अधिकारियों की मानें तो जब शहर बसना शुरू हुआ था। उस समय सीवरेज की लाइन डाली गई थी। उसके बाद से कोई लाइन नहीं डाली गई। लाइन के कमजोर पड़ने का बड़ा कारण अंडरग्राउंड बिजली एवं फोन की तारें भी हैं। इसके चलते भी लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है। विभाग ने कुछ समय पहले लाखों रुपये लगाकर विभाग ने लाइन की सफाई करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed