{"_id":"6296b688d231d64ccc3b401a","slug":"seven-thousand-phone-calls-under-suspicion-in-moosewala-murder-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala Murder : संदेह के घेरे में सात हजार फोन कॉल, केस की जांच कर रही है बड़ी साइबर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala Murder : संदेह के घेरे में सात हजार फोन कॉल, केस की जांच कर रही है बड़ी साइबर टीम
Wed, 01 Jun 2022 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:14 AM IST
सार
अब तक की जांच में सात हजार फोन कॉल्स संदेह के घेरे में आईं हैं। पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान यह डाटा नौ मोबाइल टावरों के जरिये हुईं 90 हजार मोबाइल कॉल्स से जुटाया है। इनकी जांच के लिए पुलिस ने एक बड़ी साइबर विशेषज्ञ टीम को लगाया है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। अब तक की जांच में सात हजार फोन कॉल्स संदेह के घेरे में आईं हैं। पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान यह डाटा नौ मोबाइल टावरों के जरिये हुईं 90 हजार मोबाइल कॉल्स से जुटाया है। इनकी जांच के लिए पुलिस ने एक बड़ी साइबर विशेषज्ञ टीम को लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि उनके हाथ कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं जिससे वह इस केस को सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारी हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लेकर सिद्धू से की गई फोन पर बातचीत से जुड़े सुबूत जुटा रही है। जांच में 21 फुटेज मिले हैं, जो संदेहास्पद हैं। इसी बीच, हत्यारों को कार मुहैया कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद से पालतू कुत्तों ने भी नहीं खाई रोटी
मानसा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके पाले हुए दो कुत्तों ने कुछ नहीं खाया है। परिजनों ने बताया कि इन जानवरों के साथ सिद्धू को बहुत मोह था। जबसे इनको वे नजर नहीं आ रहे, तब से इन्होंने रोटी को मुंह नहीं लगाया है। दोनों कुत्ते उदास नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
संघरेड़ी में हुई थी सिद्धू की मंगनी, एक माह बाद था विवाह
सिद्धू मूसेवाला की मंगनी जिला संगरूर के गांव संघरेड़ी में हुई थी। एक माह बाद विवाह होना था। पहले चुनाव में खड़े होने कारण इस विवाह को आगे कर दिया था। दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे। इस हत्याकांड के बाद दोनों परिवारों के अरमान मन में ही रह गए।
मौत से परेशान था प्रशंसक, फिनाइल पिया
गैंगवार की भेंट चढ़े प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत का असर एक फैन पर ऐसा हुआ कि उसने फिनाइल की बोतल खोलकर पी ली।
फिनाइल पीने वाले युवक की तबीयत बिगड़ती देख उसे तुरन्त फेज-6 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अवतार सिंह परिवार में इकलौता बेटा है। उसके परिवार में बड़ी एक बहन है।
परिवार ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उसे कुछ नहीं हुआ। गांव जंडपुर की रहने वाली जसबीर कौर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अवतार सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था। वह हर वक्त सिद्धू मूसेवाला के नाम और फोटो वाली टी-शर्ट ही पहने रखता है।