फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven lakh cheated in the name of getting study visa of Australia

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलवाने के नाम पर सात लाख ठगे

Tue, 15 Aug 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh cheated in the name of getting study visa of Australia
मोहाली। आस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर भेजने के सपने दिखाकर एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर सेक्टर-70 स्थित स्टार फ्यूजन एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विस की मालिक छवि शर्मा, कमलजीत कौर और मोनिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह वासी गांव बाड़ा जिला रोपड़ ने बताया कि उन्होंने आस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा के लिए उक्त आरोपियों को सात लाख रुपये दिए थे। बाद में आरोपियों ने उसे न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इसके बाद वे वीजा के बारे में पता करने आए तो उन्होंने उसे उसके कागज लौटा दिए। जब उन्होंने अपने सात लाख रुपये वापस मांगे तो वे काफी दिनों तक आजकल आने की बात कहते रहे। इसके बाद तंग आकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि आरोपियों ने मिलकर उनके साथ सात लाख रुपये की ठगी की है। मामले की जांच इंचार्ज (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) ने की। बाद में जांच रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) को भेजी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed