{"_id":"5f5a686c8ebc3e54cc40e4fd","slug":"seven-injured-case-assault-different-places-including-man-who-took-junk-chandigarh-news-pkl387484686","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ लेने गए व्यक्ति समेत अलग-अलग जगहों पर मारपीट के मामले में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ लेने गए व्यक्ति समेत अलग-अलग जगहों पर मारपीट के मामले में सात घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न हिस्सों में मारपीट के मामले में सात लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सभी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 38-डी निवासी आईपा ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। बीते बुधवार को वह सेक्टर-38डी की मार्केट में कबाड़ लेने गया था। आरोप है कि उक्त सेक्टर के रहने वाले नरेश नामक एक व्यक्ति ने उस पर डंडे से हमला करके उसे जख्मी कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में डड्डूमाजरा के रहने वाले हेमराज ने बताया कि वह बीते बुधवार रात करीब 8.30 बजे मार्केट से वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर डड्डूमाजरा के रहने वाले बबरीक नामक एक युवक ने उस पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायल हेमराज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। मलोया थाना पुलिस ने बबरीक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रंजिश के चलते किया हमला, पांच जख्मी
संजीत उर्फ छोटू वासी बुड़ैल ने पुलिस को बताया कि रंजिश के चलते संजू और उसके 8-10 दोस्तों ने साउथ एंड चौक के पास उस पर व उसके जीजा बाबू राम समेत तीन दोस्त अरविंद, सोनू और मोहित पर रॉड, डंडों और चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।