{"_id":"65c3fd36b900cf1f3a0bf774","slug":"session-will-start-on-20th-february-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-347090-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 20 फरवरी को राज्यपाल अभिभाषण से शुरू होगा सत्र, 23 को पेश होगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 20 फरवरी को राज्यपाल अभिभाषण से शुरू होगा सत्र, 23 को पेश होगा बजट
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच हुई बैठक में बनी सहमति
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। 20 से 22 फरवरी तक अभिभाषण पर चर्चा और 23 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा का आम बजट पेश करेंगे। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी सत्र को अच्छे तरीके से चलाने को लेकर चर्चा हुई है। इस दौरान कुछ सुझाव भी आए हैं। सरकार और विपक्ष की तरफ से सदन को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन भी मिला है। बैठक के दौरान जरूरत पड़ने पर सत्र की तारीखों में बदलाव करने पर भी सहमति बनी। कहा कि बजट के रीसस पीरियड को कम ज्यादा करने पर यदि कोई सुझाव आता है तो उसे पर भी फैसला किया जाएगा।
बजट सत्र में विधानसभा की सुरक्षा होगी चाक चौबद
सदन के अंदर भी सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद रहेंगे। विजिटर गैलरी और सदन के बीच 8 फीट की ग्लास वाॅल लगाई जाएगी। साथ ही हरियाणा पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा के बीच सत्र चलेगा। सत्र से पहले स्पीकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों की बैठक भी लेंगे और सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव को मंजूर करने के लिए 15 विधायकों के समर्थन की होगी जरूरत विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विधानसभा स्पीकर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को मंजूर करने के लिए 15 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। साथ ही इन विधायकों को सदन में खड़ा होकर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करना पड़ेगा।