{"_id":"61a53bd4cb6d4f13b8170897","slug":"services-team-won-chandigarh-runnerup-in-santosh-trophy-chandigarh-news-pkl434540270","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्रॉफी : शीर्ष पर रही सर्विसेज की टीम, मेजबान चंडीगढ़ दूसरे पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष ट्रॉफी : शीर्ष पर रही सर्विसेज की टीम, मेजबान चंडीगढ़ दूसरे पायदान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। संतोष ट्रॉफी (नॉर्थ जोन) के ग्रुप-ए में सर्विसेज की टीम पहले स्थान पर रही। टीम ने अपने चार लीग मुकाबलों में जीत दर्ज कर 12 अंक हासिल किए। वहीं, मेजबान चंडीगढ़ की टीम ने दूसरे स्थान के साथ अपना अभियान समाप्त किया। चंडीगढ़ टीम ने 4 मुकाबलों में एक में जीत दर्ज की जबकि दो मैच ड्रॉ कराए। सोमवार को हुए अंतिम मैच में चंडीगढ़ को सर्विसेज के हाथों 2-0 से हार झेलनी। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम को अंतिम दिन जीत मिली और टीम ने 5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में एक जीत के साथ जेएंडके चौथे और हिमाचल ने 5वें स्थान के साथ टूर्नामेंट को खत्म किया। हिमाचल को चारों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी। टूर्नामेंट के आखिरी दिन सोमवार को डायरेक्टर सेंस हरियाणा शरनदीप कौर बराड़ (आईएएस) चीफ गेस्ट रहीं और उन्हें चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन(सीएफए) के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने सम्मानित किया।
पहले मैच उत्तरप्रदेश और हिमाचल को दी शिकस्त
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7 फुटबॉल मैदान में टूर्नामेंट के अंतिम दिन पहला मैच उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच में खेला गया। मैच के 30वें मिनट में यूपी को पहला गोल करने का मौका मिला और शिशांक सहरावत ने तेज शॉट लगाकर गोल दागा और टीम का खाता खोल दिया। पहले हाफ तक यही एकमात्र गोल रहा। यूपी ने इसके बाद तीन बदलाव किए, लेकिन गोल नहीं हुआ। मैच के 66वें मिनट में हिमाचल के दीपक को पीला कार्ड दिखाया। दोनों ओर से गोल की कोशिश हो रही थी, लेकिन सफल कोई नहीं हो सका। मैच में 84वें मिनट में हिमाचल के ललित और उत्तर प्रदेश के इमरान खान को पीला कार्ड रेफरी ने दिखाया। उत्तप्रदेश ने हिमाचल को 1-0 से हराया। शिशांक सहरावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
सर्विसेज ने चंडीगढ़ को हराया
दिन का दूसरा मैच सर्विसेज और चंडीगढ़ के बीच में खेला गया। मैच की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। सर्विसेज के मो. दानिश को पीला कार्ड मिला और पहला हाफ 0-0 स्कोर के साथ ही खत्म हुआ। दूसरे हाफ में सर्विसेज ने कई बदलाव किए और 60वें मिनट में लिटन शील ने पहला गोल कर दिया। चंडीगढ़ ने गोल की काफी कोशिश की और इसी बीच मंजीत को दो बार पीले कार्ड का सामना करना पड़ा। वे बाहर हो गए और चंडीगढ़ टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। मैच के अंतिम मौके पर 93 वे मिनट में कमरदीप सिंह ने गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। सर्विसेज ने इस मैच में चंडीगढ़ को 2-0 से हरा दिया। लिटन शील प्लेयर ऑफ द मैच रहे।