फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Services of employees ends who re-appointed after retirement in Punjab

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: रिटायरमेंट के बाद दोबारा नियुक्त कर्मचारियों की छुट्टी, विधि अधिकारियों को राहत

Tue, 09 Nov 2021 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 07:20 PM IST
सार

सेवानिवृत्ति के बाद अस्थायी तौर पर दोबारा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को चन्नी सरकार ने तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। केवल विधि अधिकारियों को फैसले से छूट दी गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो साल का सेवा विस्तार दिया था। यह व्यवस्था अभी तक बहाल थी।  

विज्ञापन
Services of employees ends who re-appointed after retirement in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब सरकार ने उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया है, जिन्हें  रिटायरमेंट के बाद फिर से नियुक्त किया गया था। यह नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट या किसी अन्य अस्थाई आधार पर की गई थीं।

विज्ञापन


राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने सभी वित्त आयुक्त, प्रमुख सचिव और प्रबंधकीय सचिवों को आदेश जारी किया है कि रिटायरमेंट के बाद सरकार या संबंधित विभाग की ओर से अपने स्तर पर दोबारा नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह फैसला रिटायरमेंट के बाद नियुक्त विधि अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन


अब तक बहाल थी कैप्टन सरकार की व्यवस्था
2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के गठन के बाद से राज्य सरकार के शीर्ष पदों पर रिटायर्ड अफसरों की नियुक्तियों के साथ ही विभागों में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के कार्यकाल को दो साल बढ़ा दिया गया था। इसी व्यवस्था को अब तक बहाल रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन सरकार का तर्क था कि सरकारी खजाना खाली होने के कारण रिटायर हो रहे मुलाजिमों और अफसरों को एकमुश्त वित्तीय लाभ देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। इसी आधार पर राज्य सरकार ने रिटायर्ड हुए मुलाजिमों और अफसरों को कांट्रैक्ट या अन्य अस्थायी व्यवस्था के तहत दोबारा नौकरी पर बनाए रखा। इस अवधि के दौरान सरकार इन मुलाजिमों और अफसरों को केवल वेतन देती रही, जबकि नियमित कर्मियों वाले अन्य लाभ नहीं दिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed