{"_id":"6324e1060b87de6e732f1a9d","slug":"service-day-smriti-irani-will-remain-in-the-city-today-mega-health-camp-will-be-held-in-anaj-mandi-chandigarh-news-pkl4626349119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा दिवस : शहर में आज रहेंगी स्मृति ईरानी, अनाज मंडी में लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा दिवस : शहर में आज रहेंगी स्मृति ईरानी, अनाज मंडी में लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान सेक्टर-39 स्थित अनाज मंडी में चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट और यूटी प्रशासन के सभी विभाग मिलकर मेगा स्वास्थ्य कैंप लगाएंगे। इसका शुभारंभ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित करेंगे, वहीं समापन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। एक दिवसीय आयोजन में लोगों को कैंसर सहित कई गंभीर रोगों की जांच की सुविधा मिलेगी। कैंप सुबह 9 से शाम छह बजे तक चलेगा। इसे लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चलती रहीं।
मेगा कैंप में प्रोस्थेटिक लिंब्स वितरण, रक्तदान कैंप, वाटर कंजरवेशन और पौधरोपण अभियान के तहत पर्यावरण सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा। 300 डॉक्टरों की देखरेख में सात तरह की कैंसर स्क्रीनिंग समेत 10 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस दौरान वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से कैंसर के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। कोविड वैक्सीन के लिए बूस्टर डोज कैंप भी लगाया जाएगा। वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने के लिए खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा शिविर में आंखों, दांत, सामान्य स्वास्थ्य, बाल रोग, हड्डी रोग, मानसिक स्वास्थ्य और डर्मेटोलॉजी जैसे विभिन्न हेल्थ चेकअप कैंप की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
नगर निगम बनाएगा मानव शृंखला, निकालेगा रैली
नगर निगम की स्वच्छता चैंलेंजर्स टीम सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में शनिवार को विशेष प्रस्तुति देगी। इस मौके पर शहर के 30 स्कूलों के लगभग दो हजार विद्यार्थी ओपनहैंड और कचरे के चार बॉक्स की मानव आकृति बनाएंगे। इनमें एनएसएस, स्काउट एंड गाइड सहित अन्य संगठनों के स्वयंसेवक शामिल हैं। इसमें हरे, लाल, नीले और काले कचरे के डिब्बे की मानव आकृति होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सरबजीत कौर करेंगी।