फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Servant arrested for stealing gold weighed 40

40 तोले सोना चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 28 Feb 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Servant arrested for stealing gold weighed 40

दो दिन नौकरी करने के बाद ही मालिक के घर से 40 तोले सोना और करीब साढ़े तीन लाख रुपये चुराकर फरार होने वाले नौकर को पंचकूला पुलिस चंडीगढ़ पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले दिनों उसे पकड़ा था और रिकवरी भी की थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, पंचकूला पुलिस शिकायतकर्ता की तरफ से दिए गए नौकर सोनू के पते पर जब गांव रिवार जिला बरेली (यूपी) पहुंची तो वहां सोनू मिला, लेकिन वह आरोपी नौकर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली चोर सोनू ने अपने मालिक को गलत पता दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी और उस घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज ली गई, जहां से सोनू चोरी करके फरार हुआ था।

अभी तलाश जारी ही थी कि चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध के तौर पर एक युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से गहने व नगदी बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि वह पंचकूला में चोरी करके फरार हुआ है।

पंचकूला पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो सीसीटीवी की फुटेज से पकड़े गए युवक से मिलान किया गया और वह असली चोर निकला। इसके बाद पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर ले आई। अब उसे जेल में भेज दिया गया है।

यह था मामला
एमडीसी के स्वास्तिक विहार निवासी जितेंद्र शर्मा ने 13 फरवरी को मामला दर्ज कराया था कि दो दिन पहले ही उन्होंने अपने घर पर एक नौकर रखा था। उसने खुद का नाम सोनू निवासी बरेली(यूपी) बताया था।

तीसरे दिन वह घर पर अकेला था, क्योंकि परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर वह 40 तोले सोना व करीब साढ़े तीन लाख रुपये चुराकर फरार हो गया।

नौकर का जरूर कराएं वेरिफिकेशन : पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल ने शहरवासियों से अपील की है कि घर या दुकान में नौकर रखने से पहले उसके स्थायी निवास का प्रमाण पत्र, फोटो लेकर संबंधित थाने में जमा कराएं।


हो सके तो वहां भी वेरिफाई करें, जहां वह पहले नौकरी करता था। चूंकि, इस वारदात में सीसीटीवी काफी मददगार साबित हुआ। लिहाजा अपनी दुकान व घरों में सीसीटीवी भी लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed