{"_id":"59df316f4f1c1b9e678b55a1","slug":"sensational-points-in-chandigarh-24-hours-police-security-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 35 संवेदनशील प्वाइंट, 24 घंटे रहेगी पुलिस, जानिए कौन कौन से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 35 संवेदनशील प्वाइंट, 24 घंटे रहेगी पुलिस, जानिए कौन कौन से?
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में ऐसे 35 संवेदनशील प्वाइंट्स चिन्हित किए हैं, जहां अब 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कई बार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ ट्राइसिटी में लॉ एंड आर्डर बनाए रखने को लेकर बैठक कर चुके है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक यह कदम इसी दिशा में उठाया गया है। ताकि शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।
शहर में बढ़ रही वारदातों पर भी नकेल कसने की दिशा में पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है। पंजाब और हरियाणा से सटी चंडीगढ़ की सीमाओं पर अब 24 घंटे पुलिस की एक जिप्सी व चार जवान मुस्तैद रहेंगे। ताकि चंडीगढ़ से सटे अन्य राज्य की सीमाओं के जरिए होने वाले अपराध को रोका जा सके। एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी शशांक आनंद ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में एक सर्वे किया है।
इसमें शहर के सबसे ज्यादा ट्रैफिक और एक्सीडेंट प्रोन एरिया को चिन्हित किया गया है। एसएसपी ट्रैफिक ने कहा कि एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत एक टीम भी तैयार की गई है। सर्वे में चिन्हित किए गए इन 35 संवेदनशील प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस चौबीसों घंटे तैनात रहेगी। ताकि सड़क दुर्घटनाओं और पीक ऑवर्स में लगने वाले जाम की स्थिति से निबटा जा सके।
विज्ञापन
शहर के एंट्री प्वाइंट्स को तीन जोन में बांटा
एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी ने बताया कि शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर अब 24 घंटे पुलिस पार्टी मुस्तैद रहेगी। इसमें तीन जोन तैयार किए गए हैं। साउथ ईस्ट जोन में एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट और फयदां बैरियर पर पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी। इसके अलावा साउथ वेस्ट जोन में मटौर चौक और फर्नीचर मार्केट जोन के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात की जाएगी। वहीं, ईस्ट जोन में हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट और आईटी पार्क लाइट प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद रहेगी।
शहर के संवेदनशील प्वाइंट्स को तीन जोन में बांटा
चंडीगढ़ पुलिस के सर्वे के मुताबिक शहर में कुल 35 संवेदनशील प्वाइंट्स तैयार किए गए हैं। जिसमें ट्रैफिक व एक्सीडेंट को लेकर संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों को तीन जोन में बांटा गया है।
सेंट्रल जोन
- सेक्टर-11/12 और 14/15 चौक (पीजीआई चौक)
- सेक्टर-10/11 और 15/16 चौक (जीएमएसएच-16)
- सेक्टर-15/16 और 23/24 चौक (यात्री निवास चौक)
- सेक्टर-9/10 और 16/17 चौक (मटका चौक)
- प्रेस लाइट प्वाइंट
- आईएसबीटी -17 बस स्टैंड
- अरोमा लाइट प्वाइंट
- सेक्टर-14/15 और 24/25 चौक
- सेक्टर-16/17 और 23/23 चौक
ईस्ट जोन
- रेलवे लाइट प्वाइंट
- ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट
- ग्रेन मार्केट चौक
- पीएस ईस्ट चौक
- एपी चौक
- ओल्ड लेबर चौक
- सेक्टर-19/27 और 20/30 चौक
साउथ ईस्ट जोन
- हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट
- पॉल्यूटरी फार्म चौक
- ट्रिब्यून चौक
- गुरुद्वारा चौक
- न्यू लेबर चौक
- काली बाड़ी लाइट प्वाइंट
- आयरन मार्केट चौक
- सेक्टर-32/33 चौक
साउथ वेस्ट जोन
- पिकाडली चौक
- किसान भवन चौक
- बत्रा चौक
- भास्कर चौक
- अटावा चौक
वीवीआईपी मूवमेंट में भी इन जगहों से नहीं हटेगी पुलिस
एसएसपी ट्रैफिक व सिक्योरिटी शशांक आनंद ने बताया कि सिटी में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी इन जगहों पर से पुलिस नहीं हटाई जाएगी। इन जगहों पर एक जिप्सी और चार पुलिस के जवान 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे।
इंटर स्टेट क्राइम पर क सी जाएगी नकेल
शहर के एंट्री प्वाइंट्स को तीन जोन में बांटा गया है। इससे इंटर स्टेट में होने वाले अपराध पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी। ताकि पड़ोसी राज्य में किसी वारदात को अंजाम देकर कोई अपराधी शहर में घुसने न पाए।
शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जैसे पीक ऑवर्स में इन जगहों पर अकसर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण जाम लगता है, उन रूट्स को डायवर्ट करने की प्लानिंग की जा रही है। जल्द ही शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था चाकचौबंद करने की दिशा में नए ट्रायल किए जाएंगे।
- शशांक आनंद, एसएसपी ट्रैफिक व सिक्योरिटी