फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational exposure about saraswati river in haryana

सरस्वती नदी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 10 May 2015 09:13 AM IST
गुरदीप सिंह सोढी/अमर उजाला, यमुनानगर
गुरदीप सिंह सोढी/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 10 May 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
sensational exposure about saraswati river in haryana

हरियाणा के यमुनानगर में फिर से मिली सरस्वती नदी को लेकर भूवैज्ञानिकों ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। गांव मुगलवाली और रूलाहेड़ी गांव में खुदाई के दौरान मिल रहे जल और अन्य नदियों के पानी को स्टोर करने के लिए जमीन के नीचे बहुत से सूखे प्राचीन जल मार्ग (पेलियो चैनल) भी मौजूद हैं। यह जलमार्ग बाढ़ की विभीषिका से बचा सकते हैं और यहां अथाह पानी एकत्र किया जा सकता है।

विज्ञापन


एकत्र पानी प्रदेश की पेयजल और सिंचाई की समस्या को समाप्त कर सकता है। यह दावा हरियाणा स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर की रिपोर्ट में किया गया है। सेंटर प्रदेश सरकार को यह रिपोर्ट पहले ही सौंप चुका है।
विज्ञापन


सेंटर ने हरियाणा प्रदेश में जमीन के नीचे मौजूद पेलियो चैनल (प्राचीन जल मार्ग) को खोजा वर्ष 2013 में तत्कालीन प्रदेश सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपी।

खुदाई में सहायक नदियों के चैनल भी मिले

sensational exposure about saraswati river in haryana

हरियाणा स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर के वैज्ञानिकों ने माइक्रोवेव सेटेलाइट के माध्यम से इन चैनलों का पता लगाया था। सेटेलाइट में लगे सेंसर की मदद से जमीन के नीचे काफी गहराई में होने के बावजूद इन पेलियो चैनल को सेटेलाइट तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। ये पेलियो चैनल उत्तरी हरियाणा में बहुतायत में हैं।

यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में ये चैनल काफी संख्या में हैं। वहीं दक्षिण हरियाणा में हिसार, जींद और सिरसा जिले में हैं। ये चैनल सरस्वती की सहायक नदियों के हैं।

हरियाणा स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर के चीफ साइंटिस्ट डॉ. आर हुड्डा ने बताया कि हजारों वर्ष पूर्व सरस्वती और उसकी सहायक नदियां जमीन के नीचे काफी गहराई में चली गईं।

भूकंप के कारण नदियों के रास्तों में अवरोध आ जाने से इनमें अधिकतर में पानी नहीं बचा है। ये चैनल इतने विशाल हैं कि इनमें अथाह पानी स्टोर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed