फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensational disclosure: Lok Sabha Election and Conspiracy of riots from Pakistan

चुनाव में दंगे फैलाने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा

Sat, 08 Mar 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Mar 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure: Lok Sabha Election and Conspiracy of riots from Pakistan

पाकिस्तान से गुरुवार देर शाम आई समझौता एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद हथियारों के जखीरे और पकड़े गए आरोपियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद जीआरपी ने शंका जाहिर किया है कि यह मुजफ्फरनगर में फिर से दंगे फैलाने की कोशिश हो सकती है। इसलिए ही यह हथियार पाकिस्तान से तस्करी कर भारत भेजे जा रहे थे। कस्टम विभाग ने गुरुवार को देर शाम समझौता एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर के एक ही परिवार के छह सदस्यों से कीमा बनाने के कई ग्राइंडरों में छिपा कर रखे गए 11 पिस्तौलों के पार्ट्स और 22 मैगजीन बरामद की थीं।

विज्ञापन

पाकिस्तान से अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे आरोपी

Sensational disclosure: Lok Sabha Election and Conspiracy of riots from Pakistan

कस्टम विभाग ने शुक्रवार को पकड़े गए आरोपियों को जीआरपी को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सीमापार से आतंकी गतिविधियां संचालित करने में शामिल होने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। यह सभी एक माह पहले पाकिस्तान अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए गए थे। जीआरपी के एसपी रछपाल सिंह घुम्मन और एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी राजिया बेगम, शहनाज बेगम, अनीश अहमद, रईज, आरिफ और नासीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रैलियों में होना था हथियार का इस्तेमाल

Sensational disclosure: Lok Sabha Election and Conspiracy of riots from Pakistan

एसपी घुम्मन ने बताया कि सभी आरोपी करीब 25 दिन पहले टूरिस्ट वीजा लेकर अपने एक रिश्तेदार के पास पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान से कीमा बनाने वाले ग्राइंडर लेकर आए थे और स्कैनर के बाद उनमें से पिस्तौलों के पार्ट्स और मैगजीन बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि अगस्त 2013 में मुज्जफरनगर में भयानक दंगे हुए हैं। शक है कि आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में है और वहीं से हथियार लेकर आए हैं। अप्रैल से लोकसभा चुनाव होने हैं। संभव है कि इन हथियारों का प्रयोग चुनाव रैलियों में वारदात के लिए किया जाता।

विज्ञापन

आईएसआई की साजिश, दिल्ली पहुंचाने थे हथियार

Sensational disclosure: Lok Sabha Election and Conspiracy of riots from Pakistan

एसपी घुम्मन के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि पाकिस्तान में हमीदा नामक महिला ने उन्हें कीमा बनाने के यह ग्राइंडर दिए थे। उसने कहा था कि इस सामन को वह दिल्ली में उसके दमाद राशीद को दे दें। आरोपियों के अनुसार राशिद वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस बारे में गहराई से पूछताछ की जाएगी। इससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed