फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensation due to dead bodies of two auto drivers found, one died due to drug overdose

चंडीगढ़: अलग-अलग जगहों से दो ऑटो चालकों के शव मिले, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 06 Jul 2020 11:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to dead bodies of two auto drivers found, one died due to drug overdose
सांकेतिक तस्वीर।

बापूधाम और सारंगपुर से दो ऑटो चालकों के शव मिलने से दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया। इनमें से एक की मौत नशे के ओवरडोज से जबकि दूसरे की मौत भी नशे के ओवरडोज से होने की आशंका है। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बापूधाम निवासी अजय कुमार (20) और धनास निवासी गागा (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पहली घटना बीती शनिवार देर शाम की है। पुलिस को सूचना मिली कि सारंगपुर स्थित मार्बल मार्केट के पीछे जंगल में दो लोग बेसुध पड़े हैं। सूचना पर सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गागा नामक ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी मनोज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि गागा ऑटो चलाने का काम करता था। वह और उसके दोस्त मनोज ने बीती शनिवार शाम को इकट्ठे शराब का सेवन किया और फिर जंगल में नशीले इंजेक्शन लगा लिए। इसके बाद दोनों बेहोशी की हालत में जंगल में पड़े रहे। आसपास के मजदूरों ने उन्हें बेसुध देखा तो पुलिस को सूचना दी।

 

वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम फेज-1 रामलीला ग्राउंउ के पास खड़े एक ऑटो में चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान बापूधाम निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है कि चालक की मौत नशे के ओवरडोज के चलते हुई हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि अजय की मौत किन कारणों से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed