फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensation after finding dead body of hotel employee, there were no clothes on the body, blood was scattered

होटल कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिखरा हुआ था खून

Mon, 12 Sep 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sensation after finding dead body of hotel employee, there were no clothes on the body, blood was scattered
चंडीगढ़। अटावा में रविवार सुबह उस समय सनसनी मच गई जब लोगों ने एक होटल के नीचे व्यक्ति की बिना कपड़ों के लाश देखी। लाश के पास खून बिखरा हुआ था। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय अटावा के एक होटल में काम करता था और वहीं पर रहता था। उसकी पत्नी साथ नहीं रहती थी। वह सेक्टर-38 के एक कोठी में काम करती थी। संजय के दो बच्चे हैं लेकिन दोनों यूपी में उनके गांव में रहते हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि जिस होटल में संजय काम करता था उसी के नीचे सुबह सुबह उसका शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और पास में खून बिखरा था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि संजय के सिर के पीछे हल्की चोट है लेकिन पोस्टमार्टम में ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों को भी खंगाला, लेकिन उन्हें कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed