फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seniors rape with five junior students in rohtak

रोहतक: गुरुकुल में 5 जूनियर से सीनियर छात्रों ने किया कुकर्म, रक्षाबंधन पर मां आई तो बताई आपबीती

Mon, 27 Aug 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 27 Aug 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
seniors rape with five junior students in rohtak
child rape

रोहतक जिले के एक गुरुकुल में रविवार को पैरेंट्स मीटिंग में छठी कक्षा में पढ़ रहे बेटे से मिलने आई मां के सामने वह फूट-फूट कर रोने लगा। पूछने पर बोला कि मां मेरे साथ तीन सीनियर साथियों ने गलत काम किया है। महिला ने गुरुकुल में शोर मचाया तो चार अन्य किशोर भी सामने आ गए, जिन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि सीनियर उनके साथ भी गलत काम कर चुके हैं।

विज्ञापन


यह जानकारी बाहर आते ही गुरुकुल में हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्चों के माता-पिता नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे और सात आरोपी सीनियर छात्रों के खिलाफ मारपीट, कुकर्म, जान से मारने की धमकी, साजिश में शामिल होने व पोस्को एक्ट-4 के तहत मामला दर्ज कराया। देर रात 10 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पांचों बच्चों के बयान दर्ज किए गए। सभी बच्चों का मेडिकल कराया गया है। एक बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने शिकायत दी है कि उसका बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। हर रविवार बच्चों को माता-पिता से मिलवाया जाता है। एक तरह से यह पैरेंट्स मीटिंग होती है। रक्षाबंधन पर वह अपने बेटे से मिलने आई। भाई को राखी बांधने बहन भी आई थी। मिलने के बाद जब मां जाने लगी तो बेटा रोने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, केवल इतना कहा कि आप जाओ। जब प्यार से पूछा तो बोला कि उसके साथ तीन छात्रों ने कुकर्म किया है, जिसमें एक 10वीं, दूसरा 9वीं और तीसरा 8वीं का छात्र है। उसने बताया कि पिछले साल जब वह पांचवीं में पढ़ता था, तब भी उसके साथ कुकर्म किया गया था। इस पर महिला ने हंगामा किया तो चार बच्चे और सामने आ गए। उन्होंने भी आरोप लगाया कि उनके साथ भी कुकर्म किया गया है, लेकिन उन्होंने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप लगाया कि दो शिक्षक और प्राचार्य ने शिकायत करने पर पीड़ित बच्चों के साथ मारपीट की थी। साथ ही कहा कि किसी को बताने की जरूरत नहीं है। 

गुरुकुल में रहने वाले बच्चों के परिजनों में हड़कंप 

मामले की सूचना पाकर उन चार बच्चों के परिजन भी रोहतक पहुंच गए, जिन बच्चों ने कुकर्म की बात कही। गुरुकुल प्रबंधन ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस कार्रवाई पर अड़ गए। देर शाम नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सात सीनियर छात्रों व स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

आचार्य का मोबाइल बंद, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बोले, 'म्हारा कोई संबंध नहीं' 
गुरुकुल से पूरे मामले के संबंध में जब गुरुकुल संचालक व आचार्य के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनका नंबर बंद मिला। जबकि आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मास्टर रामपाल का कहना है कि सभा का गुरुकुल से कोई संबंध नहीं है। यह गुरुकुल व्यक्ति विशेष चलाते हैं। 

मामला बेहद गंभीर है। सभी बच्चों की काउंसिलिंग की जाएगी। साथ ही उन स्कूलों में विजिट करेंगे, जहां हॉस्टल हैं। पीड़ित बच्चों के लिए फ्री में वकील उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही गुरुकुल प्रबंधन को भी नोटिस दिया जाएगा। 
- राजसिंह कादयान, चेयरमैन जिला बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed