फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Vice President of AAP written letter to CM Khattar demanding sacking of Minister Sandeep Singh

महिला कोच से छेड़छाड़ मामला: आप ने सीएम खट्टर को लिखा पत्र, मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग

Mon, 28 Aug 2023 08:15 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Aug 2023 08:15 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Senior Vice President of AAP written letter to CM Khattar demanding sacking of Minister Sandeep Singh
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने 31 दिसंबर 2022 को मंत्री संदीप सिंह पर महिला उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। आठ महीने बाद 24 अगस्त को शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल की थी। इसका विरोध करने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं समेत पुलिस थाने में हड़ताल की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं करते तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री संदीप सिंह के हर कार्यक्रम में काले झंडों के साथ उनका विरोध करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार आरोपी मंत्री संदीप सिंह के साथ खड़ी है? क्या वे प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के मान सम्मान की चिंता नहीं करती? उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधानसभा में 31 विधायक होने के बावजूद भी चार्जशीट में आठ महीने का समय लग गया। अगर, कांग्रेस पार्टी महिला सम्मान की लड़ाई लड़ती तो आठ महीने पहले ही चार्जशीट दायर हो गई होती। विपक्ष और सत्ता पक्ष संदीप सिंह का साथ देने में लगी है। अब भी पूर्व सीएम हुड्डा बोल रहे हैं कि नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed