फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9

मेयर चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा आज, इन नामों की चर्चाएं तेज

Wed, 03 Jan 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9
Mayor Election chandigarh - फोटो : File Photo
भाजपा के मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा बुधवार सुबह होगी। मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा न होने का बड़ा कारण मौसम खराब होने के कारण पार्टी प्रभारी प्रभात झा की फ्लाइट का रद्द होना बताया गया है।
विज्ञापन


प्रभात झा मंगलवार देर शाम सड़क मार्ग से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह वे राज्यसभा में तीन तलाक के मुद्दे पर बहस में व्यस्त रहे। इसी वजह से वे सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना नहीं हो सके।  
विज्ञापन


अब पार्टी प्रभारी की मौजूदगी में बुधवार सुबह कोर ग्रुप के साथ बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उधर, मंगलवार सुबह से शाम तक भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चलता रहा। अब भाजपा में अरुण सूद, देवेश मोदगिल के अलावा शक्तिदेव शाली और रवि शर्मा के नाम पर भी मंथन चल रहा है। चर्चा के मुताबिक मुख्य मुकाबला अरुण सूद और देवेश मोदगिल के बीच है। दोनों ही पेशे से वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूद और मोदगिल के लिए भाजपा के स्थानीय नेता आपस में बट गए हैं। सूद के लिए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और मोदगिल के लिए सांसद किरण खेर ने पूरा जोर लगाया हुआ है। जबकि मोदगिल पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के करीबी हैं। जैन ने भी मोदगिल को उम्मीदवार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। सूत्रों का कहना है कि टंडन गुट की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी सिफारिश करवाई गई है।

पार्षदों की राय पहुंच चुकी है हाईकमान के पास

senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9
जबकि पार्टी प्रभारी की चंडीगढ़ आने से पहले मेयर पद के उम्मीदवार के नाम पर राष्ट्रीय सगठन मंत्री रामलाल के साथ भी बैठक हुई है। सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता ने भी पार्टी के समक्ष मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। विवाद ज्यादा बढ़ने पर गुप्ता के नाम पर भी गंभीरता से चर्चा हो सकती है, क्योंकि  गुप्ता का संबंध किसी एक गुट से नहीं है।

सूद और मोदगिल की लड़ाई में किसी तीसरे पार्षद की भी लाटरी लगने की उम्मीद है। कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी प्रभारी प्रभात झा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, संासद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, मेयर आशा जसवाल चंद्रशेखर और प्रेम कौशिक भाग लेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार सांसद किरण खेर का गुट भारी रहा या फिर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का। वहीं दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी के लिए दिल्ली में कई नेताओं को संपर्क किया।

पार्षदों की राय पहुंच चुकी है हाईकमान के पास
मेयर चुनाव के लिए भाजपा के सभी 20 पार्षद अपनी पसंद संगठन मंत्री दिनेश कुमार को दे चुके हैं। यह राय हाईकमान के पास पहुंच चुकी है। 20 पार्षदों में से ने अपना नाम ही मेयर के उम्मीदवार के तौर पर बताया है जिनमे सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता और विनोद अग्रवाल का नाम शामिल है। इन दोनों को किसी अन्य पार्षद ने अपने पंसद नहीं बताया है।

जबकि दो पार्षदों ने पंसद बताने की बजाय कहा है कि जो संगठन तय करेगा वह उन्हें मंजूर होगा। जबकि बाकी पार्षदों ने अरुण सूद और देवेश मोदगिल को अपनी पसंद बताया है। सूद और मोदगिल ने भी अपना नाम ही संगठन मंत्री दिनेश कुमार को बताया है। सभी पार्षदों को तीन तीन ऑप्शन बताने के लिए कहा था, जिनमें पार्षदों ने पहले नंबर पर सूद और मोदगिल को अपनी पसंद बताया है। जबकि चंद पार्षदों ने शक्ति देव शाली और महेश इंद्र सिद्धू को भी अपनी दूसरी और तीसरी पसंद बताया है।

सूद पहले भी रह चुके हैं मेयर

senior deputy mayor and deputy mayor on jan 9
सूद पहले भी रह चुके हैं मेयर
अरुण सूद साल 2016 में भी नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। इसलिए सांसद किरण खेर गुट की ओर से हाईकमान को कहा जा रहा है कि अब सूद को फिर से उम्मीदवार न बनाया जाए और मोदगिल को मौका दिया जाए, क्योंकि सूद और मोदगिल दोनों ही पार्टी में पुराने हैं और संगठन के साथ जुड़े हुए हैं।

सूद के उम्मीदवार न बनने की सूरत में टंडन गुट की ओर से शक्ति देव शाली का नाम भी आगे बढ़ाया गया है। रवि शर्मा ने भी अपने दावेदारी ठोक दी है। भाजपा पार्षद रवि शर्मा ने इस आधार पर दावेदारी ठोकी है कि उन्होंने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी को हराया था। जबकि वह वार्ड नंबर-3 में बाहरी उम्मीदवार थे।

20 में से छह दावेदार
भाजपा में अरुण सूद, देवेश मोदगिल, शक्ति देव शाली, रवि शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल मेयर पद के दावेदार है। जबकि भाजपा के कुल 20 पार्षद है। महेश इंद्र सिद्धू का नाम भी चर्चा में है। अकाली दल ने हरदीप सिंह के लिए सीनियर डिप्टी मेयर का पद मांगा है। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर रवि शर्मा और गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के नाम पर चर्चा है।

पार्टी प्रभारी प्रभात झा मंगलवार देर शाम दिल्ली से चले। बुधवार सुबह ही उम्मीदवारों की घोषणा होगी। मौसम खराब होने से पार्टी प्रभारी की फ्लाइट रद्द हुई। इसीलिए मंगलवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा टालनी पड़ी।
- संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष (चंडीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed