{"_id":"61f53e476874a079c01d4905","slug":"senior-bjp-leader-madan-mohan-mittal-joined-shiromani-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: टिकट कटने से नाराज मदन मोहन मित्तल ने भाजपा छोड़ी, शिअद में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: टिकट कटने से नाराज मदन मोहन मित्तल ने भाजपा छोड़ी, शिअद में हुए शामिल
Sat, 29 Jan 2022 06:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:48 PM IST
सार
मदन मोहन मित्तल इस बार आनंदपुर साहिब से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी कांग्रेस विधायक और विधानसभा स्पीकरण राणा केपी सिंह की नजदीकियों के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने न ही उन्हें और न उनके बेटे को टिकट दिया।
विज्ञापन
अकाली दल में शामिल हुए मदन मोहन मित्तल।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2017 के बाद इस बार भी भाजपा के द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन मित्तल ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिअद की सदस्यता ले ली। इस मौके पर सुखबीर ने उन्हें पार्टी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। मित्तल इस चुनाव में आनंदपुर साहिब से टिकट की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा से टिकट के लिए न होने के बाद मित्तल लगातार शिअद में शामिल होने का रास्ता तलाश रहे थे। उन्होंने इसके लिए शिअद अध्यक्ष से मिलने का समय भी मांगा था। हालांकि सुखबीर बादल ने पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा को उनसे मिलने के लिए भेजा था। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में विधिवत रूप से भाजपा को छोड़कर शिअद की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
भाजपा के कुछ नेताओं का कहना है कि वह इस बार आनंदपुर साहिब से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी कांग्रेस विधायक और विधानसभा स्पीकरण राणा केपी सिंह की नजदीकियों के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने न ही उन्हें और न उनके बेटे को टिकट दिया। सुखबीर बादल ने उनका स्वागत किया है। कयास यह लगाए जा रहे हैं शिअद की ओर से उन्हें चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन