फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Advocate DS Patwalia Appointed as Advocate General of Punjab

नियुक्ति: नवजोत सिद्धू के पसंदीदा वकील डीएस पटवालिया बने पंजाब के नए एडवोकेट जनरल

Fri, 19 Nov 2021 09:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 09:14 PM IST
सार

पटवालिया की नियुक्ति में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका अहम रही, जो मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पसंदीदा सीनियर वकील एएस देओल को पद से हटवाने की अपनी जिद पूरी करने के बाद पटवालिया को एजी बनवाने में सफल रहे।

विज्ञापन
Senior Advocate DS Patwalia Appointed as Advocate General of Punjab
सीनियर एडवोकेट डीएस पटवालिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने सीनियर एडवोकेट डीएस पटवालिया को राज्य का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अनुराग तिवारी ने शुक्रवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जानकारी के अनुसार पटवालिया की नियुक्ति में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका अहम रही, जो मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पसंदीदा सीनियर वकील एएस देओल को पद से हटवाने की अपनी जिद पूरी करने के बाद पटवालिया को एजी बनवाने में सफल रहे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पटवालिया को एजी लगवाने के लिए ही सिद्धू ने प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा देकर पार्टी और चन्नी सरकार पर दबाव बनाया था। आखिरकार पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री चन्नी को अपना फैसला बदलना पड़ा और देओल ने एजी पद से इस्तीफा दे दिया। अब सिद्धू का अगला लक्ष्य प्रदेश के डीजीपी पद पर अपने पंसदीदा अधिकारी को नियुक्त कराने का है, लेकिन जब तक केंद्र सरकार से अफसरों के पैनल पर मुहर नहीं लगती, सिद्धू को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


उधर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के ज्यादातर सीनियर वकीलों ने पंजाब का एजी बनने का इरादा छोड़ दिया था, जबकि पंजाब एजी आफिस के दो एडिशनल एडवोकेट जनरल ने भी राज्य सरकार के व्यवहार से नाराज होकर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देयोल को एजी बनाने पर नवजोत सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सिद्धू का कहना था कि देयोल गुरु ग्रंथ साहिब की गोलीकांड के आरोपियों के वकील थे। सिद्धू का कहना था कि जिसने मामले के प्रमुख आरोपी पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलाई, उसे एजी लगाना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed