फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senate graduating class election: final phase of voting on 17 october

सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव : अंतिम चरण का मतदान आज

Sun, 17 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Senate graduating class election: final phase of voting on 17 october
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में स्नातक वर्ग के अंतिम और दूसरे चरण के चुनाव रविवार सुबह करवाए जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ में केवल एक ही केंद्र मोतीराम आर्य सीसे मॉडल स्कूल-27 में बनाया गया है। वहीं इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड के साथ राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में एक बूथ बनाया गया है। स्नातक वर्ग के दूसरे चरण के लिए पीयू की ओर से कुल 61 केंद्रों पर बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्नातक वर्ग के दूसरे चरण के मतदान में चालीस हजार के करीब मतदाता इन केंद्रों के हैं। इनमें लगभग 10 प्रतिशत के करीब मतदान होने की संभावना है। दूसरे चरण में भी सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। सीनेट चुनाव के रविवार को मतदान खत्म होने के बाद सोमवार दोपहर दो बजे से गणना शुरू हो जाएगी। अभी चुनाव नतीजे घोषित करने की दिनांक की जानकारी प्रशासन ने नहीं दी है।
विज्ञापन

पहले चरण में हुआ था मात्र 14.66 प्रतिशत मतदान
अगर पहले चरण की बात करें तो कुल 2,87,997 में से केवल 42,228 मतदाताओं ने मतदान किया था। यानी कि कुल 14.66 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। पहले चरण में कुल 272 में से 211 बूथ पर मतदान आयोजित किए गए थे। पहले चरण में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में मतदान बूथ बनाए गए थे। दूसरे चरण के चुनाव में सात बूथों के स्थल में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed