फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senate elections: 96.08 percent voting in the principal category of technical college

सीनेट चुनाव : टेक्निकल कॉलेज के प्रिंसिपल कैटेगरी में 96.08 प्रतिशत मतदान

Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Senate elections: 96.08 percent voting in the principal category of technical college
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में मंगलवार को सीनेट चुनाव के पहले दिन टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ कैटेगरी का चुनाव हुआ। चुनाव सुबह 9 बजे शुरू हुआ था। इसके लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए थे। सुबह के दौरान वोटिंग धीरे ही शुरू हुई। चुनाव में प्रिंसिपल कैटेगरी में अधिक उत्साह देखने को मिला। प्रिंसिपल कैटेगरी के लिए 96.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि स्टाफ कैटेगरी में 79.72 प्रतिशत मतदान हुआ। टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ कैटेगरी के चुनाव का नतीजा 5 अगस्त को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल कैटेगरी में चंडीगढ़ में 80 प्रतिशत, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, नवांशहर में 100 प्रतिशत और लुधियाना में 93.75 मतदान प्रतिशत रहा। कुल 51 मतदाताओं में 49 मतदाताओं ने मत दिया। स्टाफ कैटेगरी में चंडीगढ़ में 84.11 प्रतिशत, फाजिल्का में 93.02 प्रतिशत, फिरोजपुर में 71.79 प्रतिशत, होशियारपुर में 82.67 प्रतिशत, लुधियाना में 75.15 प्रतिशत, मोगा में 70.67 प्रतिशत, श्री मुक्तसर साहिब में 70.59 प्रतिशत और नवांशहर में 94.44 मतदान प्रतिशत रहा। इसमें कुल 789 मतदाताओं में से 629 ने मतदान किया।
विज्ञापन

ये रहे पहले दिन चुनाव के दावेदार
पीयू की ओर से मंगलवार सुबह करवाए गए सीनेट चुनाव में टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज कांस्टीट्यूएंसी में प्रिंसिपल कैटेगरी में 5 उम्मीदवार हैं। इसमें पंजाब और चंडीगढ़ से मिलाकर कुल 51 मतदाता है। वहीं स्टाफ कैटेगरी में 4 उम्मीदवार हैं और पंजाब व कॉलेज से कुल 789 मतदाता हैं। प्रिंसिपल कैटेगरी के उम्मीदवारों में लुधियाना से प्रिंसिपल नीतू ओहरी, श्री मुक्तसर साहिब से संदीप कटारिया, चंडीगढ़ से सविता कंसल और मुक्तसर साहिब से तरलोक बंधू हैं। स्टाफ कैटेगरी के उम्मीदवारों में लुधियाना से अस्सिटेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह, चंडीगढ़ से अस्सिटेंट प्रोफेसर नीरू मलिक, चंडीगढ़ से प्रोफेसर प्रो. सुरेश कुमार और अबोहर से प्रोफेसर विपुल कुमार नारंग शामिल है। इसमें प्रोफेसर सुरेश कुमार को छोड़कर अन्य तीन उम्मीदवार पहले भी सीनेट में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान में पंजाब रहा आगे
सीनेट चुनाव के पहले दिन प्रिंसिपल कैटेगरी में चंडीगढ़ में 80 प्रतिशत वोट डाले गए। वहीं पंजाब के लुधियाना में 93.75 मतदान प्रतिशत और फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, नवांशहर में 100 प्रतिशत वोट डले। वहीं स्टाफ कैटेगरी में चंडीगढ़ में 84.11 प्रतिशत वोट डले तो नवांशहर में 94.44, फाजिल्का में 93.02 और होशियारपुर में 82.67 मतदान प्रतिशत के साथ लुधियाना, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में मतदान 70 प्रतिशत से ऊपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed