फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   self defence coaching to women's by superintendent of police

जज्बा: महिलाओं को 'मर्दानी' बना रहीं एसपी

Tue, 07 Apr 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 07 Apr 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
self defence coaching to women's by superintendent of police

कोई लड़की या महिला किसी मनचले के जुल्म का शिकार न हो और स्वयं अपनी सुरक्षा कर सके। इसके लिए एसपी संगीता कालिया ने बीड़ा उठाया है। एसपी की महिलाओं को प्रशिक्षित करने की मुहिम में महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया है और स्कूल की छात्राओं समेत करीब 2200 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

विज्ञापन


महिलाओं को थाने में जाकर चक्कर न काटने पड़े इसलिए अब पुलिस लाइन में ही हर शनिवार को महिला दरबार भी लगाया जाएगा। एसपी के प्रयास के बाद निजी स्कूल भी आगे आए हैं। उन्होंने इसे कक्षाओं में सब्जेक्ट के तौर पर शुरू करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप शुरू करने के पीछे भी एक अनोखा कारण यह है कि इसे शुरू करने के लिए एसपी को खुद आगे आना पड़ा।

एसपी कालिया ने बताया कि उनके पास कार्यालय में एक संचालक कोचिंग सेंटर के उद्घाटन के लिए आमंत्रण पत्र देने आया था। एसपी कालिया ने जब ट्रेनर से पूछा कि वे जहां पर कोचिंग देते हैं, वहां गरीब लड़कियों को भी कोचिंग दे सकते हैं। ट्रेनर का कहना था कि उनका प्रोफेशनल काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के दांव पेंच सिखा रहीं हैं

self defence coaching to women's by superintendent of police

इसके बाद एसपी कालिया ने गरीब लड़कियों और महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर यह शुरूआत की। इसके बाद पुलिस लाइन में 2200 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जहां पर हर शनिवार और रविवार को महिलाओं और लड़कियों को पुलिस अधीक्षक स्वयं, महिला ट्रेनर अरुणा और सुमन आत्मरक्षा के दांव पेंच सीखा रही हैं।

एसपी संगीता कालिया को इस मुकाम पर पहुंचाने में उनके पिता का विशेष सहयोग रहा है। एसपी कालिया के पिता भी पुलिस विभाग में काम कर चुके हैं।

एसपी कालिया जिस हॉल में महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के दांव पेंच सिखा रहीं हैं, उस हॉल का उनके पिता ने खुद पेंट और डिजाइन किया था। एसपी कालिया ने बताया कि कैंप के दौरान जब वह पहली बार इस हॉल में आईं तो उनकी आंखें भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed