{"_id":"5b47757c4f1c1b3d5e8b532c","slug":"seize-bullet-who-make-noise-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, पटाखे का शोर मचाने पर होगी ये बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, पटाखे का शोर मचाने पर होगी ये बड़ी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने शहरों में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखों का शोर मचाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पर्यावरण मंत्री ओपी सोनी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में बुलेट फौरन जब्त की जाए। ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की जाए। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ मीटिंग में सोनी ने कहा कि वाहन प्रदूषण की जांच करने वाले केंद्रों को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिससे प्रदूषण जांच करवाने वाले सभी वाहनों का ब्योरा दर्ज होगा।
वाहन मालिक को अगली जांच से एक सप्ताह पहले ही एसएमएस भेजा जाएगा। उन्होंने हिदायत दी कि शहरों में सीवरेज और फैक्ट्रियों का पानी बिना ट्रीट किए नदियों में न फेंका जाए। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, वह खुद जाकर जमीनी स्तर पर इसकी जांच करेंगे। अगर कहीं भी इंडस्ट्री द्वारा दूषित पानी नदी में फेंकता पाया गया तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
सोनी ने कहा कि उन्होंने पदभार संभालने के बाद सभी औद्योगिक इकाइयों को दो माह का समय देकर प्रदूषण रोकने को कहा था। यह समय पूरा हो चुका है, अब नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक्सईएन और अन्य अधिकारियों को हर सप्ताह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने को कहा। सोनी ने कहा कि लुधियाना में औद्योगिक प्रदूषण बड़ी समस्या है, 31 दिसंबर तक शहर का सारा पानी ट्रीट करने का प्रबंध किया गया है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में सिर्फ सीएनजी वाले थ्री व्हीलर ही रजिस्टर किए जाएंगे। मीटिंग में प्रमुख सचिव रोशन सुंकारिया, बोर्ड चेयरमैन केएस पन्नू भी मौजूद थे।