फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sehgal Cricket Club of Delhi won the tournament

Chandigarh News: दिल्ली के सहगल क्रिकेट क्लब ने जीता टूर्नामेंट

Mon, 16 Dec 2024 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sehgal Cricket Club of Delhi won the tournament
चंडीगढ़।
विज्ञापन

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का रविवार को समापन हो गया। दिल्ली के सहगल क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच सहगल क्रिकेट क्लब और पंजाब की सिकंदर सुपर किंग्स के बीच खेला गया। सहगल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। सिकंदर सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहगल क्रिकेट क्लब ने 120 रन बनाकर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में सुल्तान अंसारी को मैन ऑफ सीरीज और बेस्ट बैटमैन का खिताब दिया गया, जबकि प्रिंस यादव को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से नवाजा गया। विजेता टीम सहगल क्रिकेट क्लब को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सिकंदर सुपर किंग्स को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मार्कफेड के डायरेक्टर और वेरका मिल्क प्लांट के चेयरमैन गुरभेज सिंह टिब्बी और लिंक एग्रो के मालिक अंग्रेज विर्क मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ टूर्नामेंट के आयोजक सचिन ऋषि, राजीव ऋषि, नरेंद्र पाल, आदित्य और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed