{"_id":"5fd679038ebc3e41a0706686","slug":"seema-kumari-won-the-overall-title-in-air-rifle-chandigarh-news-pkl397087745","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर राइफल में सीमा कुमारी ने जीता ओवरऑल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर राइफल में सीमा कुमारी ने जीता ओवरऑल खिताब
विज्ञापन
चंडीगढ़। 6वीं कर्नल शॉर्पशूटर्स ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते एयर पिस्टल में बाबू राम और एयर राइफल में सीमा कुमारी ने ओवरऑल खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन सीपी शूटिंग अकादमी सेक्टर-27 पंचकूला में हुआ। समापन समारोह में आईटीबीपी ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट विक्रांत थापलियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही महावीर चक्र मैडल प्राप्त कर्नल बलवान सिंह और भारतीय आर्मी टीम के पूर्व शूटिंग कोच एमएस चौहान गेस्ट ऑफ आर्नर के रूप में उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगिरी के खिलाड़ियों में 5100 रुपये की राशि भी पुरस्कार के तौर पर दी गई।
एयर पिस्टल में एयरफोर्स में कार्यरत बाबू राम ने 230 अंकों के साथ स्वर्ण, दीनजीत धनोट ने 229 अकंो के साथ रजत पदक तथा उनीष ने 203 अंक के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। एयर राइफल में सीमा कुमारी ने 235 अंक के साथ स्वर्ण पदक, अकाश संतोष ने 235 अंक के साथ रजत तथा पुरूराज ने 215 अंको के साथ कांस्य पदक जीता।
अन्य प्रतियोगिताओं का ये रहा रिजल्ट
लड़कों के अंडर-18 आयु वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में साहिबजीत ने स्वर्ण पदक, उनीष ने रजत और विक्रमजीत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हरनवदीप कौर ने स्वर्ण पदक और सिरत ने रजत पदक हासिल किया।
लड़कियों के अंडर-18 से अधिक आयु वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कामिनी ने स्वर्ण, जानकी ने रजत, आस्था शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल में पुरूराज ने स्वर्ण पदक, अर्ष गोयल ने रजत पदक और अमितोज सिंह ने कांस्य पदक जीता।