{"_id":"e13f29cfe2916bb6488efd13bdf19140","slug":"seeking-to-transparent-counting-of-vote-by-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को लेकर चुनाव आयुक्त से मिले बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को लेकर चुनाव आयुक्त से मिले बाजवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा की अगुवाई में भी एक दल शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त वीएस संपत से मिला। बाजवा ने मतगणना पारदर्शी बनाने और तुरंत नतीजे घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि रिटर्ऩिग अफसर मतगणना के हर राउंड के बाद 17-सी फार्म पर दस्तखत करें। इसकी कॉपी संबंधित उम्मीदवार, उसके चुनाव एजेंट या मतगणना एजेंट को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस पर हर उम्मीदवार को मिले वोट लिखे जाएं। फार्म 20 की जानकारी घोषित की जाए। दस्तखत किए फार्म 20 की कापी उम्मीदवार या उसके एजेंट को दी जाए।
उन्होंने मांग की कि मतगणना प्रक्रिया की विडियोग्राफी व सीसीटीएच रिकार्डिंग को उम्मीदवार या उसकेएजेंट को अदायगी केआधार पर उपलब्ध कराया जाए।