फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seeing the anger of the students, PU opened the library

छात्रों का आक्रोश देख पीयू ने खोला पुस्तकालय

Fri, 11 Jun 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Seeing the anger of the students, PU opened the library
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने छात्रों के आक्रोश को देखकर पुस्तकालय खोल दिया, लेकिन अभी कोरोना के चलते एक समय में 50 प्रतिशत छात्र ही एक समय में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस संबंध में पीयू ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं छात्रों ने कहा कि दूसरी मांगें पूरी होने तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। वीरवार को छात्रों ने पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई की। इस दौरान शाम को पांच बजे जैसे ही कर्मचारियों ने पुस्तकालय बंद करने की कोशिश की तो छात्रों ने इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन

दस दिन से पीयू के शोधार्थी व छात्र पुस्तकालय व प्रयोगशाला खोलने से लेकर कई मांगों को लेकर एडमिन ब्लॉक के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इस कारण छात्रों का विरोध बढ़ता गया। बुधवार को छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि पुस्तकालय नहीं खोला गया तो उग्र प्रदर्शन होगा और वे जबरन पुस्तकालय में घुसकर पढ़ाई करेंगे। वीरवार को सभी छात्र पुस्तकालय के बाहर एकत्रित हुए। बैठक करने के साथ ही पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों में लगातार बढ़ रहा आक्रोश पीयू के अधिकारियों तक पहुंचा। इस दौरान ही पुस्तकालय खोल दिया गया। शोधार्थियों ने पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई की। शोधार्थियों का कहना है कि पीयू के अधिकारी उनकी बाकी मांगों को मानना चाहिए और उसके बाद प्रदर्शन खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed