फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   see video, pencil led coming out from child eye

वीडियो: देखिए बच्चे की आंख से कैसे निकल रहे पेंसिल के सिक्के?

Wed, 30 Sep 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 30 Sep 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
see video, pencil led coming out from child eye

इस वीडियो में देखकर आपके होश उड़ जाएंगे कि 7 साल के बच्चे की आंख से पेंसिल के सिक्के कैसे निकल रहे हैं। ये हैरतंगेज घटना हरियाणा के हिसार में घट रही है। टेल नगर के सात वर्षीय हैप्पी की आंखों से पेंसिल के सिक्के निकल रहे हैं।

विज्ञापन


यह देखकर हैप्पी के अभिभावक ही नहीं, चिकित्सक भी हैरान है। उन्हें भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है। हैप्पी की आंखों से 16 सितंबर से पेंसिल के सिक्के निकल रहे हैं। उसकी आंखों से रोज 7 से 8 सिक्के निकल रहे हैं।
विज्ञापन


अब हैप्पी भी इस अजीबोगरीब घटना से सहम गया है। इसके चलते सोमवार को उसे चक्कर भी आए। उसके अभिभावक उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए।

चिकित्सकों ने जवाब दिया कि उन्हें यह मामला समझ में नहीं आ रहा है। एक- दो दिनों में उनके अस्पताल में बाहर से विशेषज्ञ आएंगे, हैप्पी का केस उन्हें ही दिखाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दूर से आ रहे लोग हैप्पी को देखने

see video, pencil led coming out from child eye

हैप्पी पिछले कई दिनों से पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग भी उसे देखने के लिए आ रहे हैं। हर कोई यह घटना देखकर अचंभित हो रहा है। सिर्फ मोहल्ले में ही नहीं, बल्कि जिस स्कूल में भी वह पढ़ता है, आजकल स्कूल में हर पढ़ने वाला बच्चा उसे यही पूछता है कि उसकी आंखों से पेंसिल के सिक्के कैसे निकल रहे हैं।

अभिभावकों के मुताबिक वह हैप्पी को इस बीमारी से छुटकारा दिलाना चाहते हैं। क्योंकि दिन प्रतिदिन यह बीमारी गंभीर होती जा रही है। अभी तक तो वे भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। मगर अब वो भी परेशान हैं।

सोमवार को अचानक इसे चक्कर आ गया। वो इसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उनसे कहा कि उनके अस्पताल में एक-दो दिन बाद एक बाहर के चिकित्सक आएंगे, वो हैप्पी का केस उनके सामने रखेंगे।
- रीटा, हैप्पी की मां

यहां देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed