Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security tightened in schools; bags will now also be checked.

Chandigarh News: स्कूलों में सुरक्षा कड़ी, अब बैग की भी होगी जांच

Thu, 05 Nov 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Security tightened in schools; bags will now also be checked.
स्कूलों में सुरक्षा कड़ी, अब बैग की भी होगी जांचमौलिक शिक्षा निदेशक ने सरकारी और निजी स्कूलों को जारी किए पांच निर्देश, लापरवाही पर स्कूल मुखिया होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी मॉडल प्राइमरी स्कूल में छह वर्षीय बच्ची से मारपीट की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौलिक शिक्षा निदेशक आईएएस मनिता मलिक ने बुधवार को सरकारी और निजी स्कूलों के लिए पांच निर्देश जारी किए हैं। इनमें बच्चों के स्कूल बैग की जांच भी अनिवार्य की गई है। सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। निदेशक ने जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन


स्कूलों के लिए पांच निर्देश
- बैग की जांच: पहले पीरियड में कक्षा प्रभारी सभी बच्चों के बैग जांचेंगे। आपत्तिजनक सामान मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
- गेट पर पहरा: स्कूल शुरू होने के बाद मुख्य गेट बंद रहेगा। चौकीदार नहीं होने पर ग्रुप-डी कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी।
- छुट्टी पर निगरानी: सभी बच्चों के निकलने के बाद ही शिक्षक जाएंगे। स्कूल बंद करने से पहले हर कक्षा की जांच होगी।
- परिसर में गश्त: खाली पीरियड में पीटीआई, डीपीई या अन्य शिक्षक परिसर का निरीक्षण करेंगे।
- हाउस प्रणाली: बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन हाउस प्रणाली लागू करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed