Chandigarh: पीयू के साउथ कैंपस में रात को नहीं जलती लाइट, कमेंट और पीछा करते हैं लड़के
साउथ कैंपस के एक हॉस्टल की वार्डन ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल 8 और 9 का एक ही सिक्योरिटी गार्ड है और इंटरनेशनल हॉस्टल में एक गार्ड है लेकिन कई बार तीनों हॉस्टल में एक ही गार्ड की ड्यूटी होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में रात के समय लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। विद्यार्थियों की ओर से कई बार पीयू प्रशासन को इस बारे में ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन पीयू प्रशासन की ओर से इस मसले पर कोई काम नहीं किया गया है। साउथ कैंपस में लड़कियों के हॉस्टल के सामने की जगह छोड़कर अन्य पूरे परिसर में अंधेरा रहता है। उचित लाइटों की व्यवस्था नहीं है। इसका परिणाम यह है कि रात के समय गाड़ियों से गेडी लगाने वाले लड़के, लड़कियों पर कमेंट करते हैं और पीछा करते हैं।
साउथ कैंपस के एक हॉस्टल की वार्डन ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल 8 और 9 का एक ही सिक्योरिटी गार्ड है और इंटरनेशनल हॉस्टल में एक गार्ड है लेकिन कई बार तीनों हॉस्टल में एक ही गार्ड की ड्यूटी होती है। कोरोना महामारी से पहले चीफ सिक्योरिटी दफ्तर की ओर से एक मुख्य गेट पर और एक हॉस्टल के अंदर लेडी गार्ड सुरक्षा के लिए दिया हुआ था। कोरोना महामारी के दौरान लेडी गार्ड को सिक्योरिटी दफ्तर ने वहां से हटा दिया जिसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। सिक्योरिटी के मसले पर चीफ सिक्योरिटी के दफ्तर को पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन इसका हल नहीं हुआ।
गार्ड की कमी के कारण होती हैं छेड़छाड़ की घटनाएं
रात के समय खाना खाने के बाद हॉस्टल की लड़कियां हॉस्टल नंबर 8, 9 और 10 के बाहर घूमती हैं। एक लड़की ने बताया कि रविवार रात को जब वह बाहर घूम रही थीं तो एक गाड़ी वाले तेज आवाज में गाने बजाकर बार-बार उनके पास चक्कर लगा रहे थे जब तक कि वह वहां से चली नहीं गई। साउथ कैंपस में सुरक्षा गार्ड की कमी के कारण छेड़छाड़ की घटनाएं अधिक होती हैं। - परवेश बिश्नोई, छात्र नेता, इनसो
साउथ कैंपस में सुरक्षा के मसले पर की थी भूख हड़ताल
साउथ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले हफ्ते भूख हड़ताल की थी। इस दौरान पीयू प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन में 20 सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ा दी जाएगी लेकिन अभी तक कोई काम नहीं किया गया है। लड़कियों की सुरक्षा की समस्या जस की तस बनी हुई है। -अमित पूनियां, छात्र नेता, एबीवीपी
पीयू के पास सिक्योरिटी गार्ड की भारी कमी
पंजाब यूनिवर्सिटी के पास सिक्योरिटी गार्ड की भारी कमी है। इस कारण ही साउथ कैंपस में लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं होता है। कैंपस में जो गार्ड हैं उन्हें 15-15 दिन लगातार काम करना पड़ता है। पीयू को जल्दी भर्ती करवानी चाहिए। -संदीप, छात्र नेता, एसएफएस