फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security personnel will now monitor the market with the help of body worn cameras

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, नशा, ड्रग मनी बरामद

Wed, 10 Jan 2024 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Security personnel will now monitor the market with the help of body worn cameras
चंडीगढ़। अपराध शाखा के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के गिरफ्तार तीन तस्करों से बड़ी मात्रा में नशा, ड्रग मनी और कारें व अन्य सामान बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का एक सदस्य बीते 25 दिसंबर को गिरफ्तार हुआ था। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने आरोपियों से 58.13 ग्राम एंफेटामाइन (आइस), 121 ग्राम हेरोइन, 153 ग्राम सोना, चार कारें और 95 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में बुड़ैल का मोहम्म्द इम्तियाज, अंबाला का गगन और मानसा का सुखप्रीत सिंह (29) शामिल है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का सरगना रेशम सिंह है। उसके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। वह पाकिस्तान से ही नशा मंगवाता है। पुलिस ने सबसे पहले नशा तस्कर मोहम्मद इम्तियाज को पकड़ा था। उसके खुलासे के बाद गगन और सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद इम्तियाज के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में एनडीपीएस का एक मामला दर्ज था।
विज्ञापन

बुड़ैल के तस्कर से अंबाला के गगन का सुराग मिला
मोहम्मद इम्तियाज (37) सेक्टर 45 स्थित बुड़ैल का रहने वाला है। उसे बीते 25 दिसंबर को सेक्टर-52 से कजेहड़ी को जाती सड़क से पकड़ा गया था। वह चंडीगढ़ में पिछले एक वर्ष से आइस और हेरोइन बेच रहा था। पूछताछ में उसने नशा तस्कर अंबाला निवासी गगन का नाम बताया। उसके बाद उसे पुलिस ने दबोचा। मोहम्मद इम्तियाज से पुलिस को 54.13 ग्राम एंफेटामाइन और एक एक्टिवा मिली थी।
विज्ञापन

गगन पर एनडीपीएस के पांच मामले
नशा तस्कर गगन (34) मोहम्मद इम्तियाज को नशा बेचने के लिए सप्लाई करता था। वह अंबाला में भी सप्लाई करता था। पहले भी अंबाला में पांच बार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पकड़ा जा चुका है। गगन से पुलिस ने 99.08 ग्राम हेरोइन, 04.95 एंफेटामाइन, ड्रग मनी में इस्तेमाल एसेंट कार, 153 ग्राम सोना, मोबाइल फोन बरामद किया है। वह रेशम सिंह और सुखप्रीत सिंह के संपर्क में आया और उनके कहने पर कई जगहों से हेरोइन की डिलीवरी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन लाख रुपये मिलते थे कंसाइनमेंट पर
गगन ने 10 से ज्यादा कंसाइनमेंट की डिलीवरी लेकर आगे रेशम सिंह और सुखप्रीत सिंह को दी। हर कंसाइनमेंट में 4 से 8 किलो हेरोइन होती थी। रेशम सिंह हर कंसाइनमेंट पर 2 से 3 लाख रुपये देता था। सुखप्रीत सिंह लॉ ग्रेजुएट है। लॉकडाउन के दौरान रेशम के संपर्क में आया। उसके साथ मिलकर नशे का कारोबार शुरू कर दिया। पुलिस ने सुखप्रीत सिंह से 22 ग्राम हेरोइन, फॉर्च्यूनर कार, स्विफ्ट कार, इटियोस कार, 95 हजार रुपये की नकदी, सेल फोन और डोंगल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed