फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security of Paramilitary Force, Panchkula CBI Court, Panchkula Judges

पंचकूला के जजों की पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा हटाने को मंजूरी

Thu, 02 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Security of Paramilitary Force, Panchkula CBI Court, Panchkula Judges
राम रहीम केस के जज जगदीप सिंह - फोटो : File Photo
पंचकूला सीबीआइ कोर्ट द्वारा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पैदा हुई स्थिति के चलते पंचकूला के जजों को दी गई पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा हटाने की हरियाणा सरकार की अपील हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के आदेश दिए थे, जिस पर पंचकूला के सभी जजों की सुरक्षा में उनके निजी सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त  पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई थी। हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट में एक अर्जी देकर कोर्ट से आग्रह किया था कि अब हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन


राज्य से सभी पैरामिलिट्री फोर्स जा चुकी हैं, ऐसे में पंचकूला के न्यायिक अधिकारियों को भी अब कोई खतरा नहीं है। इन दलीलों के साथ ही जजों की सुरक्षा से पैरामिलिट्री फोर्स हटाने की इजाजत मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार हर माह सुरक्षा की रिव्यू करे 
बुधवार को सरकार की इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पैरामिलिट्री फोर्स हटाने की इजाजत देते हए सरकार को कहा कि वो हर महीने सुरक्षा रिव्यू करे और उसके अनुसार हरियाणा सरकार की सुरक्षा जजों को दी जाए। सरकार ने कहा था कि राम रहीम को सजा सुनाने वाले सीबीआई जज जगदीप को जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया था।


सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने हाईकोर्ट को बताया कि दिसंबर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं और चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब वहां पर शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाए जाने के लिए इन दोनों ही राज्यों में बड़े पैमाने पर अर्ध-सैनिक बलों की जरूरत है। लिहाजा पंचकूला से इन्हें जल्द से जल्द दोनों राज्यों में भेजा जाए। हाईकोर्ट ने केंद्र को इसकी इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed