{"_id":"627144bb5d3b8c0bb86be506","slug":"security-increased-at-religious-places-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला झड़प: अब पुलिस ने बढ़ाई धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, बैरिकेडिंग भी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला झड़प: अब पुलिस ने बढ़ाई धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, बैरिकेडिंग भी की गई
Tue, 03 May 2022 08:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 May 2022 08:41 PM IST
सार
डीएसपी सिटी वन कृष्ण कुमार पैंथे ने कहा कि शहर में कमांडो पुलिस, एंटी राइट पुलिस और पंजाब पुलिस के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती कर दी गई है। शहर के संवेदनशील माने जाने वाले आर्य समाज चौक, लाहौरी गेट एरिया के अलावा शहर के हर चौक में सख्त पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात जवान।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में 29 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर से ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के साथ अब मंगलवार को मंदिर के पिछले हिस्से से एंट्री पक्के तौर पर बेरिकेड लगाकर बंद कर दी गई है। अब इस रास्ते से अगले कुछ दिनों तक मंदिर में कोई दाखिल नहीं हो सकेगा। यहां बड़े बेरिकेड लगाकर जंजीरों से लॉक किया जा रहा है। इसके अलावा राजपुरा रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर और ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब की भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने को लेकर 29 अप्रैल को पटियाला में शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थक श्री काली माता मंदिर के बाहर आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान ईंट-पत्थर चले और तलवारें तक लहराई गईं थीं।
विज्ञापन
कमांडो व एंटी राइट पुलिस के जवानों की बड़ी संख्या में चप्पे-चप्पे पर तैनाती
डीएसपी सिटी वन कृष्ण कुमार पैंथे ने कहा कि शहर में कमांडो पुलिस, एंटी राइट पुलिस और पंजाब पुलिस के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती कर दी गई है। शहर के संवेदनशील माने जाने वाले आर्य समाज चौक, लाहौरी गेट एरिया के अलावा शहर के हर चौक में सख्त पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
श्री काली माता मंदिर के बाहर रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीखी नजर रख रही है, जिससे शहर में अमन शांति की व्यवस्था को बहाल रखने के साथ-साथ लोगों में भाईचारक सांझ को बनाकर रखा जा सके। गौरतलब है कि पटियाला हिंसा मामले में अब तक शिवसेना (बाल ठाकरे) के निष्कासित प्रदेश कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला, जिला प्रधान शंकर भारद्वाज, हिंदू नेता गग्गी पंडित, हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर परवाना समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कानून व्यवस्था बहाल रखने में फेल साबित हुई आप: वड़िंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को पटियाला हिंसा पर आप को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को बहाल रखने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। वड़िंग ने कहा कि श्री काली माता मंदिर के बाहर दो गुटों के बीच भिड़ंत के अलावा कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं।
वह पटियाला में श्री काली माता मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। वड़िग ने कहा कि पंजाब की भाईचारक सांझ को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को शरारती तत्वों की भड़काऊ बातों में न आने की अपील की। उनके साथ पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर, पूर्व मेयर विष्णु शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु मौजूद रहे।