फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security guards deployed for security of Sidhu Moosewala father Balkaar Singh clashed themselves

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता की सुरक्षा में तैनात गनमैन आपस में भिड़े, एक के सिर पर लगी चोट

Sat, 31 Aug 2024 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

गायक सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लाॅरेंस बिश्नोई ने ली थी। इसके बाद से मूसेवाला के पिता बलकाैर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

विज्ञापन
Security guards deployed for security of Sidhu Moosewala father Balkaar Singh clashed themselves
घायल सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात गनमैन शुक्रवार रात आपस में ही भिड़ गए। इसमें एक गनमैन जख्मी भी हो गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलकौर सिंह की सिक्योरिटी में तीन गनमैन तैनात हैं। शुक्रवार रात वे आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। इसमें एक गनमैन गुरदीप सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है। जख्मी गनमैन को मानसा के सरकारी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर मानसा पुलिस और सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। थाना सदर इंचार्ज गुरबीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इन लोगों में आपसी झगड़ा क्यों हुआ। इसके बाद ही पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed