{"_id":"67fd58aa1ad8de4f7c075f54","slug":"sector-56-dr-ambedkars-life-is-an-inspiration-for-every-indian-chandigarh-news-c-16-pkl1091-683268-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-56 - डॉ. अंबेडकर का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-56 - डॉ. अंबेडकर का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा
Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सेक्टर-56 में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान रमेश कुमार चनालिया ने कहा कि बाबा साहेब एक प्रखर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, दूरदर्शी राजनेता और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, इंसाफ और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। डॉ. आंबेडकर ने छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। समारोह में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।