{"_id":"5eab333a8ebc3e9069550c04","slug":"sector-38-west-seal-record-of-people-going-to-be-kept-now-chandigarh-news-pkl3738784142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 38 वेस्ट एरिया सील, अब आने जाने वाले का रखा जाएगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 38 वेस्ट एरिया सील, अब आने जाने वाले का रखा जाएगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेक्टर 38 वेस्ट को वीरवार को सील कर दिया गया। यह कार्य सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने किया। इस मौके पर मलोया थाने की एसएचओ पलक और अन्य पुलिसकर्मियों के अलावा आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट नेहा अरोड़ा, राजवीर बराड़, संजय बंसल, रमन शर्मा, रोही राम और अतुल गर्ग भी मौजूद रहे।
प्रेसिडेंट नेहा अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर के आसपास कोई कोरोना संदिग्ध नहीं है, लेकिन सेक्टर निवासियों की सुरक्षा के लिए यह कार्य किया गया है। इसके लिए थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की भीव्यवस्था की गई है। बैरिकेड लगाने के लिए एरिया काउंसलर ने ड्रम और बैरिकेड की व्यवस्था करवाई है। इस मौके पर सहायता करने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
आरडब्ल्यूए के सदस्य राजवीर बराड़ ने बताया कि उनके सेक्टर में दो पॉकेट हैं, जोकि आमने-सामने हैं। इन्हें पॉकेट ए और बी नाम दिया गया है। इन पॉकेट में लगातार वेंडर्स आ जा रहे हैं। कई वेंडर बिना ग्लव्स के ही सेक्टर में सब्जियां बेच रहे हैं। इससे सेक्टर निवासियों को खतरा रहता है। इसलिए सेक्टर को सील किया गया है।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड रखेंगे लेखा-जोखा
आरडब्ल्यूए के सदस्य संजय बंसल ने बताया कि उन्होंने हर पॉकेट में आने जाने के लिए एक ही रास्ता रखा है। इन बैरियर पर तीन-तीन सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। यह सिक्योरिटी गार्ड सेक्टर में आने जाने वाले हर व्यक्ति का लेखा जोखा रखेंगे। साथ ही सेक्टर में आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग भी करेंगे।
सेक्टर 27 को भी किया जा चुका है सील
शहर में बढ़ते मामलों को देख कर कुछ दिन पहले एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट किया था कि शहर की आरडब्ल्यूए अपने स्तर पर सेक्टर को सील करें, ताकि एरिया में आनेे जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। एडवाइजर मनोज परिदा के ट्वीट के बाद सेक्टर 27 को भी सील किया गया था। इस मौके पर एसएसपी नीलांबरी जगदले भी पहुंची थीं।
जरूरतमंद लोगों की कर रही है सहायता
सेक्टर 38 वेस्ट एचआईजी अपर की प्रेसिडेंट नेहा अरोड़ा जरूरतमंदों को राशन भेजकर सहायता कर रही हैं। वह 100 से ज्यादा लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांट चुकी हैं। जब तक लॉकडाउन रहेगा, वह जरूरतमंदों की सहायता करती रहेंगी।