फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-37 Kothi case: The defense opposed the submission of documents of Shubhakaran during the testimony

सेक्टर-37 कोठी मामला: गवाही के दौरान शुभकरन के दस्तावेज पेश करने पर बचावपक्ष ने किया विरोध

Wed, 23 Mar 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sector-37 Kothi case: The defense opposed the submission of documents of Shubhakaran during the testimony
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में गवाह शुभकरण की गवाही हुई। इस दौरान शुभकरण ने अदालत के समक्ष मामले से जुड़ा दस्तावेज पेश करना चाहा जिसका बचाव पक्ष के वकील ने विरोध किया और कहा कि यह दस्तावेज पुलिस चालान का हिस्सा नहीं है और बिना आवेदन लगाए इस प्रकार का कोई दस्तावेज अदालत में पेश करना नियमों के विरुद्ध है। अदालत ने दस्तावेज को नियमबद्ध तरीके से पेश करने का आदेश गवाह को दिया। गवाह को अगली सुनवाई पर इस दस्तावेज से जुडे़ सभी रिकॉर्ड अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि कोठी कब्जाने के मामले में सेक्टर-39 थाने के तत्कालीन मुंशी शुभकरण के अलावा प्रॉपर्टी डीलर व्यास चावला, आरोपी अरविंद सिंगला के कर्मचारी विशाल ठाकुर की गवाही होनी थी। सुनवाई के दौरान दस्तावेज पेश करने को लेकर बहस के चलते सुनवाई को अगली तारीख के लिए टाल दिया गया है। सभी गवाहों की गवाही अगली सुनवाई पर पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed