{"_id":"6776eb468dfccd0a600af77f","slug":"sector-26-mandi-committees-income-increased-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-599301-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी कमेटी की बढ़ी आय, पटरी पर दौड़ेगी बदहाल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी कमेटी की बढ़ी आय, पटरी पर दौड़ेगी बदहाल व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी के शुल्क में 2023 की तुलना में 26.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंडी शुल्क में एक करोड़ 96 लाख 64 हजार का इजाफा हुआ है। इससे मंडी कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी उत्साह है। वहीं, यह प्रयास किया जा रहा है कि इस बढ़ोतरी को आगे ऐसे ही बरकरार रखते हुए नए आयाम हासिल किए जाएं। दूसरी तरफ आर्थिक मजबूती के बल पर मंडी की कमियों को दूर कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का भी प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत पुराने टेंडर की जगह पहले से ज्यादा खर्च कर नया टेंडर किया है। इसका असर मंडी की साफ-सफाई पर नजर आने लगा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब मंडी के आढ़ती सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आने लगे हैं।
मंडी के प्रशासक पवित्र सिंह ने बताया कि मंडी कमेटी के शुल्क में हुई बढ़ोतरी का लाभ मंडी को दिया जाएगा। उस पैसे को खर्च कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की अन्य कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सफाई, सड़क, सीवर की व्यवस्था बेहतर करने के साथ कुछ नई चीजों की शुरुआत भी हाेगी। इससे मंडी कमेटी और आढ़तियों के बीच परस्पर तालमेल मजबूत किया जा सके, क्योंकि मंडी कमेटी आढ़तियों के सहयोग से ही मंडी में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने में सफल हो रही है।
बढ़ाई चेकिंग तो शुल्क की चोरी हुई कम
मंडी कमेटी ने एंट्री पॉइंट पर चौकसी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। इसके तहत सभी एंट्री पॉइंट पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई। वहीं, उन कर्मचारियों की मॉनिटरिंग पर भी फोकस किया, जिससे उनके स्तर पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो पाए। ऐसा कर मंडी शुल्क में हो रही हेरा-फेरी पर काफी हद तक काबू पाया है। इसका असर मंडी शुल्क पर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की सहूलियत पर भी ध्यान :
मंडी की व्यवस्था सुधारने के लिए कर्मचारियों की सहूलियत पर भी फोकस किया है। खुले में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बीट बॉक्स उपलब्ध कराया है। इससे वे ड्यूटी के दौरान मौके पर बैठकर एंट्री कर सके। वहीं, उन्हें मौसम की मार भी न झेलनी पड़े।