{"_id":"686c2e99033ce61a370fc756","slug":"sector-20s-dilapidated-houses-will-be-demolished-administration-team-visited-chandigarh-news-c-16-pkl1091-756968-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तोड़े जाएंगे सेक्टर-20 के जर्जर मकान, प्रशासन की टीम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तोड़े जाएंगे सेक्टर-20 के जर्जर मकान, प्रशासन की टीम ने किया दौरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के जर्जर मकानों का सोमवार को प्रशासन की टीम ने दौरा किया। इन मकानों में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा हुआ था। इसकी शिकायत पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से की गई थी। प्रशासक ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल पूरे मामले में कार्रवाई का निर्देश जारी किया था।
दौरे के बाद अधिकारियों ने इन मकानों को तोड़ने की बात कही है। हालांकि इससे पहले रविवार को यहां बिजली और पानी का कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिया गया था। सोमवार को इंजीनियरों की टीम ने स्थायी तौर पर पूरी तरह यहां की बिजली सप्लाई काट दी, जिससे भविष्य में कोई कटिया लगाकर कनेक्शन न जोड़ सके। पुलिस कर्मचारियों के लिए सरकारी मकान तीन साल पहले जर्जर होने की वजह से खाली करा लिए गए थे। इसके बाद पिछले कुछ माह अवैध तरीके से रहना शुरू कर दिया। शाम को अक्सर कुछ लोग नशे का सेवन करते थे। स्थानीय पार्षद और नगर निगम की डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने इस मामले में राज्यपाल को पत्र लिखकर शिकायत दी थी।
जल्द ही गिराए जाएंगे मकान
पुलिस कॉलोनी के 116 और एमओएच के 108 मकान पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने अपनी टीम के साथ दौरा कर इन मकानों को जल्द गिराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मकानों की स्थिति अत्यंत खराब है, उन्हें जल्द तोड़ा जाएगा। इसके लिए कमेटी बना दी है।