{"_id":"58124bc94f1c1b057fbc3ea2","slug":"sector-17-22-of-the-municipal-auction-booth-subway-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरों के बूथों के लिए नहीं आया कोई बोली दाता, गांव की दुकानें बिकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरों के बूथों के लिए नहीं आया कोई बोली दाता, गांव की दुकानें बिकीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 और 17/22 की बूथ और सब वे की दुकानों को नगर निगम नीलाम नहीं कर सका। महंगी होने के कारण एक भी बोली दाता आगे नहीं आया। नगर निगम ने वीरवार को खुली नीलामी रखी थी। लीज पर दी जानेवाली इन बूथों/ दुकानों की रिजर्व प्राइस बहुत अधिक होने के कारण बोली दाता नहीं आए। बोली दाताओं ने बताया कि 90 दिनों में पूरी राशि चुकानी होगी साथ ही वार्षिक लीज/लाइसेंस की राशि भी अदा करनी होगी।
केवल गांव की दुकानों पर ही लोगों का ध्यान रहा। बडहेड़ी, बुटेरला और बुड़ैल की 11 दुकानों की नीलामी से नगर निगम ने तीन करोड़ 28 लाख छह हजार रुपये कमाए। सेक्टरों के 51 बूथों और सब वे की दुकानों के लिए एक भी बोलीदाता आगे नहीं आया। 99 वर्ष की लीज पर बडहेड़ी गांव की छह दुकानों से नगर निगम ने दो करोड़ 33 लाख पांच हजार रुपये कमाए। इन दुकानों सबसे अधिक बोली दुकान नंबर पांच की 40 लाख की लगी।
बडहेड़ी की छह दुकानों की बोली लगाई गई। प्रत्येक दुकान की रिजर्व प्राइस 6.2 लाख थी। दुकान नंबर पांच 40 लाख, सात 37 लाख, दुकान नंबर दस 38 लाख में बिकी। इसके अलावा दुकान नंबर 12 की बोली 40 लाख, 13 की 38.50 लाख और 14 की 39.55 लाख रुपये लगी।
विज्ञापन
जबकि बुटेरला की चार दुकानों की नीलामी हुई। तीन दुकानों की रिजर्व प्राइस 5.52 लाख थी। 18.25 लाख में दुकान नंबर चार, 18.81 लाख में दुकान नंबर 5, 21.60 लाख में दुकान नंबर सात और 18.70 लाख रुपये में दुकान नंबर 10 बिकी। दुकान नंबर 10 की रिजर्व प्राइस दो लाख 97 हजार रुपये थी। गांव बुड़ैल की एक मात्र दुकान नंबर दो की रिजर्व प्राइस 4.82 लाख रुपये थी इसकी बोली 17.65 लाख रुपये की बोली लगाई गई।
सेक्टर-17 के ब्रिज मार्केट के नीचे बनी 24 नई दुकानें और बूथों की भी नीलामी थी। इसमें से दो से सात, 10 से 15 और 22 से 27 और 30 से 35 नंबर के बूथ और दुकानों की रिजर्व प्राइस 59.70 लाख थी। इसके अलावा बूथ/दुकान नंबर 1, 8, 9, 16, 21, 28, 29 और 30 की रिजर्व प्राइस 65.54 लाख रुपये थी। बूथ नंबर 17 और 37 की रिजर्व प्राइस एक करोड़ दो लाख रुपये थी। दुकान नंबर 18 से 20 और 38, 39 और 40 की रिजर्व प्राइस 65.90 लाख रुपये थी।