{"_id":"e6ec64a0c338641ef205599fedf30ab0","slug":"section-144-at-outside-of-chb-office-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी ऑफिस के बाहर आज धारा 144 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी ऑफिस के बाहर आज धारा 144
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड इंप्लाइज कमेटी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीएचबी के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय के एक हजार मीटर के दायरे में एक दिन के लिए धारा 144 लगाई है।
विज्ञापन
इस संबंध में उपायुक्त मोहम्मद शाइन की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह आदेश वीरवार को मध्य रात्रि से शुक्रवार को मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा।
इसके साथ ही शुक्रवार से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा सत्र को देखते हुए भी प्रशासन ने सेक्टर-1 से 6 में शुक्रवार से विधानसभा के सत्र तक धारा 144 लगाई है।
विज्ञापन